Categories: Uncategorized

ट्रक की चपेट मे आने से महिला की मौत, बाल-बाल बचे पति और बच्चे

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
रानी सराय थाना क्षेत्र के कोटवा में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया। घटना में बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई, जिसे कुचलते हुए ट्रक निकल गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पति व बच्चा बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची ने पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रानी की सराय थाना क्षेत्र के अदरसपुर गांव निवासी अन्नू चौहान (35) अपने पति मुकेश के साथ बाइक से किसी काम के लिए जिला मुख्यालय आई थी। गोद में एक बच्चा भी था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दंपती बच्चे के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वे कोटवा बाजार के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया।
जिससे पीछे बैठी महिला बाइक से गिर पड़ी और ट्रक चालक उसे कुचलता हुआ निकला गया। घटना की जानकारी होते ही रानी की सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक को पकड़ने की कवायद में पुलिस जुटी है। इस हादसे में मृतका के पति व बच्चा बाल-बाल बच गए हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

2 minutes ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

27 minutes ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

32 minutes ago

27 वर्षों की सेवा के बाद ड्राइवर राजू प्रसाद सेवानिवृत्त

अधिकारियों ने सम्मानपूर्वक दी विदाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) मंडलायुक्त कार्यालय गोरखपुर में कार्यरत ड्राइवर राजू…

46 minutes ago

माता-पिता और शिक्षक के समन्वय से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है: पुष्पा चतुर्वेदी

ब्लूमिंग बड्स स्कूल के शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन में मेधावियों का सम्मान संत कबीर नगर (राष्ट्र की…

58 minutes ago

जनपद में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और एक्स-रे केंद्रों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और एक्स-रे…

1 hour ago