संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

गले पर मिले रस्सी के निशान
परिजनो ने जताया फांसी लगाकर हत्या की आशंका

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर थाना अंतर्गत ग्राम सभा चेरो निवासी गीता गुप्ता की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई । ग्रामीणों के अनुसार गीता देवी गर्भवती थी और दो दिन पहले ही गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इनको मृत बच्चा हुआ जिसके बाद इनको इनके ससुराल वाले घर ले आए ।गीता गुप्ता का मायका बिहार प्रांत के कोरिया थाना विजईपुर में पड़ता है इनकी शादी दो वर्ष पूर्व मनीष गुप्ता निवासी ग्राम चेरो थाना सलेमपुर से हुई थी इनका एक बच्चा है जिसकी उम्र 2 साल है । मायके वालों के अनुसार गीता से ससुराल वाले अक्सर मार पीट किया करते थे और उससे दहेज की मांग किया करते थे । सुबह लगभग 9 बजे के आस पास मनीष के परिजनों ने ग्रामीणों को गीता के मर जाने की सूचना दिया और अंत्यस्थि की तैयारियां करने लगे तभी किसी ने गीता गुप्ता के मायके में उसके भाई को इस बात की सूचना टेलीफोन से दे दी जिसके बाद परिजनो ने इसकी सूचना सलेमपुर पुलिस को दिया और चेरो गांव में पुलिस के साथ पहुंचे और गीता की लाश को बाहर निकाला बाहर निकालने के बाद गीता के गले पर रस्सी का निशान साफ दिख रहा था जिससे पुलिस ने अनुमान लगाया कि इस महिला की फांसी लगाकर के हत्या की गई है सलेमपुर पुलिस ने वहां मौजूद परिजनों को हिरासत में लिया और लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। इस विषय में सलेमपुर पुलिस बात करने पर उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है । प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा है आगे की कार्यवाही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। सलेमपुर पुलिस को गीता के भाई फुलेना गुप्ता ने तहरीर दिया है जिसमे दहेज मांगने और दहेज न मिलने की दशा में हत्या का आरोप लगाया है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

23 hours ago

पत्रकारों ने सांसद विजय कुमार दुबे से लगाई गुहार, रेल यात्रा रियायत बहाल कराने की उठाई मांग

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर ने पत्रकारों को पूर्व…

23 hours ago

विश्व युवा कौशल दिवस पर रोजगार मेले में 42 युवाओं को मिला रोजगार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक…

23 hours ago

किताबों से नहीं साइबर ठगी से लिख रहा था भविष्य

B.Sc. छात्र निकला फर्जी लोन गैंग का मास्टरमाइंड, 10% कमीशन पर खुलवाए सैकड़ों खाते गोरखपुर(राष्ट्र…

23 hours ago

राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान नीति-2026: विज्ञान, नवाचार और जनभागीदारी का नया युग

गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत आज विकसित भारत- 2047 के अमृतकाल में प्रवेश कर चुका…

23 hours ago

कुशीनगर में मीडिया स्थायी समिति में प्रतिनिधित्व की मांग, मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति ने निदेशक सूचना को भेजा पत्र

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के पत्रकारों के अधिकारों और उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने…

24 hours ago