मनरेगा से जुड़े कार्यों का सीडीओ ने किया समीक्षा बैठक

खराब प्रगति पाए जाने पर सम्बन्धित अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी को निर्गत किया गया कारण बताओ नोटिसः सीडीओ

विलम्ब से भुगतान किये जाने पर सम्बन्धित लेखाकार एवं कार्यक्रम अधिकारी को नियमानुसार प्रतिकर का भुगतान करने के दिये निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा महात्मा गांधी नरेगा अन्तर्गत प्रत्येक सप्ताह समस्त विकास खण्ड के कार्यक्रम अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, लेखा सहायक एवं कम्प्यूटर आपरेटर के साथ मनरेगा योजनान्तर्गत महत्वपूर्ण विन्दुओं पर समीक्षा बैठक में आवश्यक निर्देश दिये गये। मानव दिवस सृजन में शासन स्तर से मासान्त तक के लक्ष्य 218859 के सापेक्ष अब तक मात्र 128152 मानव दिवस का सृजन किया गया है जो लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 58.55 प्रतिशत ही है। विकास खण्ड लार, भागलपुर रामपुर कारखाना, पथरदेवा, सलेमपुर भटनी एवं बनकटा द्वारा जनपद के औसत से कम प्रगति पायी गयी सबसे खराब प्रगति विकास खण्ड विकास लार, भागलपुर एवं रामपुर कारखाना की पाये जाने पर सम्बन्धित अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया एवं निर्देश दिये गये कि एक सप्ताह के अन्दर माह अप्रैल के लक्ष्य के सापेक्ष शत्प्रतिशत प्रगति करना सुनिश्चि करें।
प्रत्येक ग्राम पंचायतो मे कार्य प्रारम्भ कराये जाने की समीक्षा में कुल 1122 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष मात्र 917 ग्राम पंचायतों में ही कार्य चलते हुए पाया गया। विकास खण्ड भागलपुर- 32, लार-28, सलेमपुर-22, बैतालपुर 21, भाटपाररानी में 17 ग्राम पंचायतो में कार्य चलते हुए नही पाये जाने पर सम्बन्धित कार्यक्रम अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया एवं निर्देश दिये गये कि 02 दिन के अन्दर समस्त ग्राम पंचायतों में कार्य प्रारम्भ कराते हुए कार्य की माग करने वाले श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनान्तर्गत कार्य की मांग करने वाले श्रमिकों को कार्य उपलब्ध कराये जाने की समीक्षा मे अब तक कुल 28922 श्रमिकों द्वारा कार्य की मांग के सापेक्ष अब तक मात्र 10809 परिवारों को ही रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
समस्त जॉबकार्ड धारकों को आधार से जोड़े जाने की समीक्षा में जनपद मे कुल 279282 जाब कार्ड के सापेक्ष 251719 को आधार से जोड़ा गया है। विकास खण्ड लार, भाटपाररानी, भागलपुर, बैतालपुर देवरिया सदर, भटनी, सलेमपुर, दसही देवरिया एवं रामपुर कारखाना मे 90 प्रतिशत से कम प्रगति पाये जाने पर सम्बन्धित अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया एवं दिये गये कि सभी विकास खण्ड शत्प्रतिशत प्रगति किये जाने हुतु आवश्यक रणनिति तैयार करते हुए अवशेष जाबकार्ड धारकों को आधार से जोड़ना सुनिश्चित करें।
समस्त सक्रिय जॉबकार्ड धारकों को आधार से जोड़े जाने की समीक्षा में विकास खण्ड लार एवं भागलपुर में क्रमश: 161 एवं 17 जाबकार्ड के पाये जाने पर सम्बन्धित अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया एवं दिये गये कि अवशेष जाबकार्ड धारकों को आधार से जोड़ना सुनिश्चित करें। मनरेगा योजनान्तर्गत पूर्व के वर्षों को एम०आई०एस० पर पूर्ण किये जाने की समीक्षा में वर्ष 2021-22 तक के कुल 11494 कार्य अपूर्ण पाया गया। समस्त बैठकों मे अपूर्ण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश के बाद भी पूर्ण नहीं किये जाने पर समस्त कार्यक्रम अधिकारी / खण्ड विकास अधिकारी को आरोप पत्र निर्गत करते हुए निर्देश दिये कि एक सप्ताह के अन्दर अधूरे कार्योंसमस्त निर्गत जॉबकॉर्ड का सत्यापन किये जाने की समीक्षा मे विकास खण्ड भागलपुर मे 232 एवं तरकुलवा में 110 जॉबकार्ड लम्बित पाये जाने पर सम्बन्धित अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया एवं दिये गये कि अवशेष जाबकार्ड सत्यापन आज ही करवाना सुनिश्चित करें। Area Officer App के माध्यम से निरीक्षण किये की समीक्षा मे विकास खण्ड पथरदेवा, लार, वैतालपुर देवरिया सदर एवं गौरीबाजार द्वारा माह के लक्ष्य के सापेक्ष आख्या अपलोड नही किये जाने पर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को स्पष्टीकरण निर्गत किया गया एवं निर्देश दिये गये कि प्रत्येक माह के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष निरीक्षण करते हुए आख्या अपलोड करना सुनिश्चित करें।
Geomgnrega के फेज दो के पूर्ण कार्यो का Geotag की समीक्षा में कुल 31267 कार्यों के सापेक्ष 27399 कार्यों का Geotag किया गया है। विकास खण्ड भागलपुर, बनकटा,भाटपाररानी,भटनी, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, गौरीबाजार, बैतालपुर एवं देवरिया सदर में 90 प्रतिशत से कम कार्यों का Geotag किये जाने पर सम्बन्धित कार्यक्रम अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को स्पष्टीकरण निर्गत करते हुए निर्देश दिये गये कि सभी पूर्ण कार्यों का Geotag करवाना सुनिश्चित करे। प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिला मेटो को 20 से अधिक अमिकों वाले कार्यस्थल पर नियोजित करने के सम्बन्ध में समीक्षा मे कुल 28 महिला मेट नियोजित पायी गयी। विकास खण्ड भटनी, गौरीबाजार, लार, पथरदेवा, रामपुर कारखाना एवं सलेमपुर में किसी भी महिला मैट को नियोजित नही पाये जाने पर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी / कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया एवं निर्देश दिये गये कि 03 दिन के अन्दर मनरेगा योजनान्तंगत चल रहे ऐसे कार्य जहां पर 20 से अधिक श्रमिक कार्य कर रहें है पर एक महिला मेट को नियोजित करना सुनिश्चित करें।
योजनान्तर्गत चल रहे कार्य पर समयान्तर्गत भुगतान किये जाने की समीक्षा मे जनपद द्वारा 99.50 प्रतिशत कार्यों पर समयान्तर्गत भुगतान किया गया है। विकास खण्ड रामपुर कारखाना, भागलपुर, लार, देवरिया सदर, नटनी एवं बैतालपुर में विलम्ब से भुगतान किये जाने पर सम्बन्धित लेखाकार एवं कार्यक्रम अधिकारी से नियमानुसार प्रतिकर का भुगतान करने के निर्देश दिये गये।

rkpshomnath

Recent Posts

अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन! कन्नौज से गोरखपुर तक सपा में हड़कंप, एक महीने में कई संगठन भंग

लोकसभा चुनाव की सफलता के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अखिलेश यादव, भीड़…

1 minute ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

10 minutes ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

29 minutes ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

39 minutes ago

विजयादशमी पर सीएम योगी का संदेश: अहंकार का अंत, सत्य की जीत! प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जीवन बदलने का किया आह्वान

फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

49 minutes ago

20 अक्टूबर की ऐतिहासिक तारीख: भारत से दुनिया तक, आज के दिन क्या-क्या हुआ?

20 अक्टूबर की अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाएं 2003: बोलीविया में सत्ता परिवर्तनअक्टूबर 2003 में बोलीविया में…

1 hour ago