कौशांबी। (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जनपद कौशांबी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां जमीन के विवाद में दो सगे भतीजों ने मिलकर अपनी ही सगी चाची की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने महिला को गोली मारी, इसके बाद धारदार हथियार से वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।
घटना कौशांबी के सराय अकिल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतका की पहचान 58 वर्षीय सुशीला देवी के रूप में हुई है, जो अपने खेत में काम कर रही थीं। उसी दौरान उनके दोनों भतीजे खेत में पहुंचे और पहले से रची साजिश के तहत ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद जब सुशीला देवी जमीन पर गिर पड़ीं, तो हमलावरों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतका और आरोपियों के बीच पिछले कई वर्षों से भूमि संबंधी विवाद चल रहा था, जिसे लेकर कई बार पंचायतें भी हुई थीं, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया।
पुलिस अधीक्षक ब्रजेश श्रीवास्तव ने बताया कि हत्या के पीछे जमीन का पुराना विवाद सामने आया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
यह घटना न सिर्फ अपराध की गंभीरता को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि जमीन के झगड़े किस हद तक इंसान को अमानवीय बना सकते हैं।
मेंढर/पुंछ (राष्ट्र की परम्परा)। पुंछ जिले की मेंढर तहसील के बालाकोट सेक्टर तथा नियंत्रण रेखा…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव-2026 के अंतर्गत सोमवार को शहीद संग्रहालय परिसर…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…
एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…