संतों की सर्वसम्मति से बालक दास बने रावत मंदिर अयोध्या के महंत

घुघली के ब्रह्मस्थान मठ जोगिया के महंत व विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री हैं बालक दास

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। घुघली क्षेत्र के जोगिया गांव स्थित ब्रह्मस्थान मठ के महंत एवं विश्व हिंदू महासंघ के जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री महंत बालक दास को शुक्रवार को रावत मंदिर अयोध्या का महंत नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति संतों एवं महंतों की सर्वसम्मति से की गई।
रावत मंदिर के पूर्व महंत स्व. राममिलन दास के निधन के बाद शुक्रवार को उनकी तेरहवीं के अवसर पर बड़ी संख्या में साधु-संतों और भक्तों की उपस्थिति में धार्मिक परंपरा के अनुरूप कंठी, चादर और तिलक देकर बालक दास को विधिवत रूप से रावत मंदिर का महंत बनाया गया।
इस अवसर पर अयोध्या की छोटी छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, राजर्षि रामनयन दास रामायणी, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महंत रामदास, घुघली के पूर्व चेयरमैन बीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार तिवारी, पत्रकार जितेंद्र सिंह, बृजेंद्र पांडेय पिंटू, ग्राम प्रधान चतुर्भुजा सिंह सहित अनेक गणमान्य संत, महंत और श्रद्धालु मौजूद रहे।
यह उल्लेखनीय है कि ब्रह्मलीन महंत स्व. राममिलन दास ने अपने जीवनकाल में ही 12 जुलाई 2022 को महंत बालक दास को अपना शिष्य बनाकर रजिस्टर्ड वसीयत के माध्यम से उत्तराधिकारी महंत घोषित किया था। उनकी कर्मनिष्ठा, निष्ठा और सेवा भावना से प्रभावित होकर उन्हें यह दायित्व सौंपा गया था।महंत बालक दास के रावत मंदिर के महंत बनने से क्षेत्र के संत समाज और श्रद्धालुओं में हर्ष की लहर है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में मंदिर की धार्मिक परंपरा और सामाजिक सेवा की धारा और भी सशक्त होगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

9 minutes ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

18 minutes ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

24 minutes ago

गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा नेता का विरोध, डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा

अवैध वसूली बंद करने, होम डिलीवरी सुनिश्चित करने व कॉल सेंटर स्थापित करने की उठाई…

2 hours ago

बृहद रोजगार मेले का आयोजन, 915 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

22 कंपनियों ने लिया भाग, 1536 युवाओं का साक्षात्कार—नव निर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम के…

2 hours ago

बलिया में ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026’ लागू, गांवों को मिलेगी सीधी परिवहन सुविधा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026’ को जनपद…

2 hours ago