Categories: Uncategorized

चन्द्रयान-3 के सफलता पूर्वक लांचिंग से जनपद के वाल-वैज्ञानिको में हर्ष

भारत ने विश्व के महाशक्तियों का ध्यान आकृष्ट किया

चंद्रमा पर भविष्य में पानी ,खनिज व जीवन के लिए आवश्यक अन्य स्रोतों का पता लगेगा

महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)।
राष्ट्रीय वाल विज्ञान कांग्रेस के अकादमिक समन्वयक /प्रवक्ता जीव विज्ञान जीएसवीएस इंटर कॉलेजअमरेन्द्र शर्मा ने चंद्रयान -3 के सफलता पूर्वक लांचिंग पर हर्ष व्यक्त किया। बाल वैज्ञानिक विज्ञान भवन में उपस्थित होकर हर्ष व्यक्त करते हुए आपस में एक दूसरे को मिठाईयां खिलाए ।
वाल वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि आंध्रप्रदेश के श्री हरिकोटा के सतीस धवन स्पेस सेंटर से लांच किया गया चंद्रयान-3 पिछले चन्द्रयान-2 के असफलता को पीछे छोड़ चुका है।
पिछले असफलता से सबक लेते हुए इसरो के वैज्ञानिकों ने इसरो के चेयरमैन सोमनाथ के नेतृत्व में कमाल कर दिया। चन्द्रयान-3 लॉन्चिंग के कुछ मिनट बाद ही पृथ्वी के कक्षा में स्थापित हो गया तथा 23 अगस्त को चांद पर लैंड कर जाएगा।
इस लांचिंग से भारत ने विश्व के महाशक्तियों का ध्यान आकृष्ट किया है।
चन्द्रयान-3 का रोवर(छोटा रोबोट) चंद्रमा पर उपस्थित पानी, खनिज व जीवन के लिए आवश्यक अन्य स्रोतों का पता लगाकर वहां पर भविष्य में मानव के लिए कॉलोनियां स्थापित करने में मदद करेगा।
चन्द्रयान-2 का ऑर्बिटर चांद पर पहले से ही मौजूद है इसलिए इस चन्द्रयान-3 में ऑर्बिटर का प्रयोग नहीं किया गया। इस अवसर पर साजिद मोनू साक्षी अनुज राव राज मद्धेशिया अनिल सहित तमाम बाल वैज्ञानिक उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Pakistan Airstrike: अफगानिस्तान में पाक हमले, 7 ठिकानों को बनाया निशाना

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। अफगानिस्तान में Pakistan Airstrike को लेकर नई जानकारी सामने आई है।…

4 minutes ago

बलिया: 5 लाख के विवाद ने ली किन्नर रेखा की जान

बलिया/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बैरिया क्षेत्र में हुए सनसनीखेज किन्नर रेखा हत्याकांड…

14 minutes ago

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

8 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

9 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

10 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

11 hours ago