रक्तदान शिविर आयोजन में 14 लोगों ने किया रक्तदान

रक्तदाताओं ने बताया रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी संस्था के अध्यक्ष जिलाधिकारी व सचिव मुख्य चिकित्सा अधिकारी की प्रेंरणा से परिसर में शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान रक्तदान करने वाले युवा शुभम जायसवाल व अभिषेक द्विवेदी व शिवम ने बताया कि रक्त को कृत्रिम रूप से बनाया नहीं जा सकता है। यह इन्सान के शरीर में स्वयं ही बनता है इसकी आपूर्ति का कोई अन्य विकल्प नहीं है।उन्होंने रक्तदान को महादान बताया। रेड क्रॉस संस्था के आजीवन सदस्य व बीपीएम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अनुपम शुक्ल ने कहा एक बार रक्तदान करने से तीन लोगों का जीवन बचाया जा सकता है साथ ही रक्त दान करने से शरीर में रक्त बनने की प्रक्रिया पहले की अपेक्षा अधिक स्वस्थ होती है। रक्तदान शरीर मे मौजूद रक्त को पुनर्जीवित करने में सक्षम होता है। रक्तदान शरीर से अतिरिक्त आयरन निकालने का बेहतरीन तरीका है। सीएचसी अधीक्षक डॉ थानेदार द्वारा शिविर का शुभारंभ किया उन्होंने लोगों से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान से कोलस्ट्रॉल घटाने में मदद मिलती है।रक्तदान करने से शरीर में नया खून और नई सेल्स बनते हैं जो रक्त को पतला करती हैउन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर मे नई ऊर्जा का संचार होता है और हमारी त्वचा साफ व सुंदर बनती है। शिविर में कुल 14 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इनमें एके पाण्डेय, आदर्श सिंह,रोहित,सुभाष वर्मा संदीप कुमार राजनाथ सिंह मंगलचन्द्र अंकित गुप्ता सुरेश वर्मा वैशाली तोमर सीएचओ सहित स्वास्थ्य कर्मी, व्यापारी,पुलिसकर्मियों व रेडक्रॉस संस्था के सदस्य आदि ने रक्तदान किया । इस पुनीत कार्य के लिए सीएचसी अधीक्षक ने सभी क्षेत्रवासियों का आभार जताया।

rkpnews@desk

Recent Posts

पहली शादी छिपाने से लेकर खेत-जेवर बेचने तक के आरोप, परेशान महिला ने थाने के बाहर उठाया बड़ा कदम

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। शाहजहांपुर जिले के बंडा थाने के मुख्य गेट पर बुधवार…

46 minutes ago

अध्ययनरत छात्र-छात्राओं कों गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करूँगा: शिवम गुप्ता

नवनियुक्त बीईओ नवाबगंज नें किया कार्यभार ग्रहण बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) । ब्लाक नवाबगंज खण्ड…

2 hours ago

बाढ़ में राहत की मिसाल बनीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी

सुजौली और जंगल गुलरिहा में कम्युनिटी किचन के माध्यम से पका भोजन उपलब्ध कराया बहराइच…

2 hours ago

पौधारोपण के बाद पौधों की निगरानी में ढिलाई नहीं चलेगी : सीडीओ

शत-प्रतिशत जियो टैगिंग के निर्देश, गांवों में गठित होंगी आर्द्र भूमि समितियां; 33 लाख पौधे…

2 hours ago

हिंदी को साहित्य के साथ विज्ञान, तकनीक और रोजगार से जोड़ने पर जोर

बीबीएयू में राजभाषा हिंदी उत्सव-2026 का भव्य समापन, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार से किया…

2 hours ago