सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।
विकासखंड रेहरा बाजार अंतर्गत ग्राम सभा बैरिया सुर्जनपुर के मजरे गोसाईडीह, बुधरामपुरवा में वर्षों से उपेक्षित पड़ा काली माई थान अब ग्रामीणों की एकजुटता और सहयोग से नया रूप ले चुका है। दशकों से क्षत-विक्षत स्थिति में रहे इस धार्मिक स्थल पर ग्रामीणों को पूजा-पाठ में काफी असुविधा होती थी।
इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय नागरिकों ने आपसी सहयोग और एकजुटता से निर्माण कार्य की शुरुआत की। ग्रामीणों ने श्रमदान के साथ-साथ आर्थिक सहयोग भी किया। इस पुण्य कार्य में रामनिवास, रामसुन्दर, बंशराज सिंह, सोनू, रामू मौर्य, पप्पू, संजय, काशीराम, ननकुन, आज्ञाराम, लवकुश और उजागर सहित कई अन्य लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस सामूहिक प्रयास से न केवल एक मंदिर का निर्माण हुआ है, बल्कि आपसी भाईचारे और ग्रामीण संस्कृति की भी मिसाल पेश की गई है। गांव के बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक ने इस कार्य की सराहना करते हुए इसे गौरवशाली पहल बताया है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि यह प्रयास न सिर्फ धार्मिक आस्था को बल देगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देगा
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश…
झज्जर (राष्ट्र की परम्परा)। वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली में 1965 भारत-पाक…
हिरासत में, ट्रेलर चालक पुलिस के कब्जे में सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज (राष्ट्र की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…
यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…
लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…