मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं में गंभीर लापरवाही और अनियमितताएं मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थल पर स्वच्छता, पेयजल और हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था नहीं मिली। पशुओं को खिलाने के लिए रखा गया पशु आहार और नमक भी कई माह पुराना पाया गया। वहीं, आश्रय स्थल पर कोई केयरटेकर मौजूद नहीं था। समुचित देखभाल के अभाव में कई गोवंश बीमार अवस्था में भी पाए गए।मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि गोवंश आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी गोवंशों के लिए पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण चारा, स्वच्छ पेयजल, नियमित साफ-सफाई और स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित कराने को कहा।सीडीओ ने संबंधित केयरटेकरों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए उन्हें नियमित रूप से आश्रय स्थल पर उपस्थित रहकर गोवंशों की देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में मिली कमियों को लेकर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी और संबंधित केयरटेकरों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।उन्होंने अधिकारियों को गोवंश आश्रय स्थलों की नियमित निगरानी करने के निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
झज्जर (राष्ट्र की परम्परा)। वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली में 1965 भारत-पाक…
हिरासत में, ट्रेलर चालक पुलिस के कब्जे में सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज (राष्ट्र की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…
यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…
लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…
Ai निर्मित आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से बढ़ेगा आत्मविश्वास, कुछ राशियों को स्वास्थ्य और…