कंपोजिट विद्यालय सराय खास में विविध गतिविधियों के साथ हुआ समर कैंप आयोजन

संवाददाता आशीष कुमार गुप्ता

सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देशानुसार कंपोजिट विद्यालय सराय खास में समर कैंप का सफल आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक भानु प्रकाश मिश्र एवं सहायक अध्यापक मुकेश कुमार वर्मा के कुशल संयोजन तथा ग्राम प्रधान गंगाराम वर्मा के निर्देशन में यह शिविर छात्राओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर संचालित किया गया।
समर कैंप के दौरान छात्राओं को योग, खेलकूद, आर्ट एंड क्राफ्ट, रीडिंग कैंपेन के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्रिय रखने का प्रयास किया गया। भारतीय भाषा उत्सव के अंतर्गत नाटक, गीत, कविताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं की अभिव्यक्ति क्षमता को मंच प्रदान किया गया।
विद्यालय में उपलब्ध स्मार्ट टीवी एवं टैबलेट जैसी डिजिटल सामग्री का उपयोग कर शिक्षा को रोचक एवं तकनीकी रूप से समृद्ध बनाने का प्रयास किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “नो सिंगल यूज प्लास्टिक” एवं “एक पेड़ माँ के नाम” जैसी जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इसके अतिरिक्त, छात्राओं में व्यवसायिक कौशल विकसित करने हेतु वॉलिंटियर कुमारी रेखा द्वारा सलवार, सूट, पजामा आदि की कटिंग एवं सिलाई का प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिली।
अंत में, गर्मी के मौसम को देखते हुए छात्राओं को विभिन्न प्रकार के मौसमी फल वितरित किए गए, जिससे उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

13 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago