Thursday, October 16, 2025
Homeउत्तर प्रदेशमाता पिता की हत्या करने वाले कलयुगी बेटे को ग्रामीणों की मदद...

माता पिता की हत्या करने वाले कलयुगी बेटे को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने किया गिरफ्तार

बड़हलगंज (राष्ट्र की परम्परा )
गोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कौवाडील के फतेहपुर गांव में बीते रविवार की रात में अपने ही माता- पिता की हत्या करने के बाद फरार चल रहे आरोपी कलयुगी पुत्र को गोला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार फत्तेपुर गाँव के निवासी राजपति हरिजन उम्र के 75 वर्ष के तीन पुत्रो में देवानंद दूसरे नम्बर का पुत्र था। जिसकी शादी हो चुकी है जिसके दो बच्चे भी है। आरोपी नशे का भयंकर आदि था।रविवार को हरिजन बस्ती से एक बारात गयी थी। जिसमे सभी हरिजन बस्ती के पुरुष लोग बारात चले गए थे। रात में खाना खाकर सभी लोग सो रहे थे। राजपति व उनकी पत्नी मुराती देवी 72 वर्षीय पत्नी भी सो रही थी तभी देवानंद नशे में धुत्त होकर पहुंचा। देवानन्द हैंड पंप के हैंडल से माँ व बाप के सर पर गहरा वार करके मौत के घाट उतार दिया, उसके माता पिता गहरी निद्रा में सो रहे थे। अगल बगल की महिलाएं शोर मचाई लेकिन देवानंद तब तक हमलावर रहा। देवानन्द माता पिता की हत्या के बाद पत्नी को भी मारने के लिए छत पर गया था, लेकिन भौजाई को देखकर वहाँ से फरार हो गया। घटना की सूचना पर रात में ही थाना प्रभारी गोला मधुपनाथ मिश्र मय हमराह घटनास्थल पर पहुचें। थाना प्रभारी ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए के लिए भेज दिया था। बुधवार की रात करीब 11 बजे बड़हलगंज थाना क्षेत्र के झूमिला गांव में आरोपी देवानन्द को बड़हलगंज और गोला पुलिस ने गिरफ्तार किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात करीब 11:00 बजे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया था। ग्रामीणों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments