मोगलहनपुरवा ग्राम के अग्नि पीड़ित गन्ना कृषकों को मिली राहत
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) के ग्राम मोगलहनपुरवा दा. ज़ालिम नगर परगना धर्मापुर अन्तर्गत अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण अग्नि पीड़ितों का कुशल क्षेम जानने के लिए प्रभावित ग्राम पहुंचने पर जिलाधिकारी मोनिका रानी को बताया गया कि पीड़ित ग्राम के कुछ गन्ना कृषकों द्वारा अपनी उपज गोविंद शुगर मिल ऐरा लखीमपुर को बेची गई। यह जानकारी होने पर डीएम ने सम्बन्धित गन्ना मिल के जिम्मेदारान से वार्ता कर उन्हें दुखद घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित गन्ना कृषकों का भुगतान किये जाने की अपील की। जिलाधिकारी की अपील सम्बन्धित चीनी मिल ने तत्काल आकस्मिक तौर पर ग्राम मोगलहनपुरवा के 22 गन्ना कृषकों के खाते में रू. 5 लाख 66 हज़ार की धनराशि हस्तान्तरित कर दी गई।
गोविंद शुगर मिल ऐरा लखीमपुर द्वारा अग्नि दुर्घटना में पीड़ित हुए गन्ना कृषकों केशव राम, गीता प्रसाद, माता प्रसाद, राम सुमिरन, मिथलेश कुमारी, सावित्री, अवध राम, राम चन्दर, नन्द किशोर, सिद्धू, रेशमा, जय राम, रेशमा देवी, तिलक राम, मंजू देवी, लक्ष्मी नारायन, श्रीनिवास, परशुराम, ओमकार, प्रदीप कुमार, दिलदाई व मेवा लाल को गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया है।
डाक विभाग का राजस्व 55 फीसदी बढ़ा, पोस्टल वारियर्स अभियान की समीक्षापोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार…
मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की अटकलें ते देवरिया…
सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…
25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…