डीएम के प्रयास से बुज़ुर्ग फरियादी जुम्मन को मिला एक सप्ताह में न्याय

तत्कालीन व वर्तमान लेखापाल के विरूद्ध हुई कार्रवाई

फरियादी को डीएम ने सौपी दुस्रूत खतौनी की नकल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l अवकाश का दिन होने के बावजूद जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चन्द्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में बुज़ुर्ग फरियादी जुम्मन पुत्र गफूर, नि. ग्राम पड़ोहिया, परगना फखरपुर, तहसील महसी को खाता संख्या 00116 की गाटा संख्या 691/0.3340हे0 की दुरूस्त खतौनी की नकल ही नहीं सौंपी l
डीएम के हाथों से दुरूस्त खतौनी की नकल लेतेे वक्त बुज़ुर्ग फरियादी की कैफियत ऐसी थी जैसे यह हकीकत के बजाय कोई सपना देखने जैसी बात हो। फरियादी की नम आॅखें और चेहरे से खुशी ज़ाहिर करने की कोशिश को देखकर यह लग रहा था कि जनससमयाओं के निस्तारण के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहने वाले डीएम फिर एक बुज़ुर्ग के लिए संकटमोचक बन कर सामने आए।उल्लेखनीय है कि गत 21 जनवरी 2023 को तहसील महसी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम पड़ोहिया, परगना फखरपुर, तहसील महसी निवासी जुम्मन पुत्र गफूर ने जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चन्द्र के सम्मुख प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया कि उसके जीवित होते हुए वर्ष 2019 में तत्कालीन हल्का लेखपाल द्वारा गलत तरीके से खाता संख्या 00116 की गाटा संख्या691/0.3340हे0 को जुम्मन पुत्र गफूर को मृतक दिखाकर किसी अन्य व्यक्ति की वरासत दर्ज कर दी गई है।
डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार तेजवापुर द्वारा की गई जांच में पाया गया कि तत्कालीन हल्का लेखपाल द्वारा फसली सन 1427 में गाटा संख्या 691/0.3340हे0 पर जुम्मन पुत्र गफूर नि. पड़ोहिया को मृतक दिखाकर जुम्मन पुत्र गफूर नि. ग्राम महसी के वारिसानों की वरासत कर दी गयी जो नियम विरूद्ध है। इसी क्रम में वर्तमान हल्का लेखपाल द्वारा भी दर्ज गलत वरासत आदेश के क्रम में मृतक वारिसान के मृत्यु होने पर पुनः आर.सी.प्रपत्र-9 द्वारा 27 अप्रैल 2022 को पुनः वरासत कर दी गयी है।तहसीलदार महसी ने बताया कि नायब तहसीलदार की जांच में जुम्मन पुत्र गफूर का आरोप सही पाये जाने पर तत्कालीन हल्का लेखपाल के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है व वर्तमान हल्का लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करने के साथ-साथ कर दी गयी है। तथा आवेदक के ग्राम पडोहिया स्थित भूमि खाता संख्या 00116 की गाटा संख्या 691/0.3340हे0 पर आरएसी प्रपत्र-9 द्वारा दर्ज गलत वरासत आदेश को तहसीलदार महसी के न्यायालय पर वाद योजित कर 23 जनवरी 2023 को निरस्त करते हुए जुम्मन पुत्र गफूर नि. ग्राम पडोहिया का नाम पुनः दर्ज करा दिया गया है।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी महसी राकेश कुमार मौर्या, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, नायब तहसीलदार महसी विपुल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

6 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

6 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

6 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

6 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

6 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

6 hours ago