जनता के आशीर्वाद से विधान सभा विकास मामले में नव कीर्तिमान स्थापित कर रहा- सभाकुवंर कुशवाहा

जन आशीर्वाद से विधानसभा भाटपार रानी में हो रहे नित नव विकास कार्य

भाटपार रानी /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भाटपार रानी विधान सभा के टीकम पार क्षेत्र में अहिरौली तिवारी भाटपार रानी सड़क चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास कार्य क्रम में उक्त बातें लोक प्रिय क्षेत्रीय विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने कहीं वे वैदिक मंत्रोचार के साथ सड़क के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित थे। सड़क कार्य के उद्घाटन उनके द्वारा किया गया। वहीं इस सड़क की कुल लागत 1549.50 लाख रुपए आकलित है। सड़क निर्माण कार्य कार्यदाई संस्था प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग देवरिया द्वारा कराया जाना है। वहीं इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित जन को संबोधित करते हुए विधायक क्षेत्रीय विधायक सभा ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में जनता द्वारा हमें चुना गया जो आप लोगों ने मुझे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया गया है। उसके फल स्वरूप ही आज आप सभी के आशीर्वाद से 2022 से लेकर अब तक मेरे प्रयास से भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र में छोटी- बड़ी तीन सौ से अधिक सड़कों का निर्माण हो चुका है। साथ ही भाटपार रानी ब्लॉक मुख्यालय के नवीन भवन निर्माण का कार्य शीघ्र ही पूरा होने वाला है। क्षेत्र के केरवनिया घाट पर नए पुल का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। जिसका नतीजा है कि भाटपार रानी विकास के संदर्भ में नित नव कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की दिशा में तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है।एक समय था जब प्रदेश में निवेश करने से बड़ी-बड़ी कंपनियां डरती थी लेकिन आज उत्तर प्रदेश के कानून व्यवस्था का ही देन है कि उत्तर प्रदेश में निवेश के अवसर बढे हैं। नौजवानों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय एवं संचालन आनंद पियूष उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पी पी सिंह, शशिकांत यादव, नवीन चौरसिय मुस्तफा अंसारी, मनोज वर्मा, सीमा कुशवाहा, सुरेश तिवारी,लक्ष्मण सिंह कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, हरिकेश कुशवाहा, शशि भूषण पटेल, सुमंत कुशवाहा, रवी प्रकाश कुशवाहा, योगेंद्र कुशवाहा, संजय सिंह, राघवेंद्र सिंह, विनोद सिंह बघेल, संतोष पांडेय, धर्म प्रकाश तिवारी,संजय कुशवाहा, विनोद कुमार, राहुल सिंह,राम अशीष कुशवाहा, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुशवाहा,रीतु राज गुप्ता, ,धीरज गुप्ता, लाल बाबू यादव, धर्मेंद्र कुशवाहा, राम शरन कुशवाहा सहित ग्रामवासी उपस्थित थे

Karan Pandey

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

1 day ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

1 day ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

1 day ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

1 day ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

1 day ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

1 day ago