महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। ठूठीबारी क्षेत्र के नौनियां- बोदना नहर में पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है, जिससे क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।अब नौनियां, बोदनां कटखोंर, लोहरौंली और आस-पास के गांवों के किसानों को खरीफ की फसलों की बुआई में काफी मदद मिलेगी।
नहर में पानी आने से किसानों को अब पंपिंग सेट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिससे उनकी आर्थिक बचत भी होगी। इससे हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलने लगी है। साथ ही, यह पानी पशु-पक्षियों के लिए भी राहत लेकर आया है।
स्थानीय किसान बनवारी यादव,फारूख, यूनुस, सुबोध पटेल, श्रीनिवास, कमलेश साहनी और कैलाश प्रजापति ने बताया कि धान की फसल के लिए यह पानी वरदान साबित होगा। अब किसान जब चाहें, खेतों की सिंचाई कर सकेंगे।किसानों ने जल संसाधन विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों की सक्रियता की सराहना करते हुए आभार जताया है, जिनके प्रयास से समय पर नहर में पानी पहुंच सका। महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…
देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…
आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…