उप जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l अपर जिलाधिकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवीदयाल वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ अर्हता तिथि 01-01-2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तैयारी के सम्बन्ध में आवश्यक बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दैरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अर्हता तिथि 01-01-2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का आलेख्य प्रकाशन 9 नवम्बर को होना है।
दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 8 दिसम्बर तक निर्धारित है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने संक्षिप्त पुनरीक्षण की विभिन्न गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि, एकीकृत ड्रॉफ्ट इलेक्ट्रोल रूल का प्रकाशन 9 नवम्बर को दावा, आपत्तियां दायर करने की तिथि 9नवम्बर से 8दिसम्बर तंक, तथा विशेष अभियान के तहत 12 नवम्बर शनिवार, 20नवम्बर रविवार, व 26नवम्बर शनिवार,तथा 4 दिसम्बर रविवार को आयेजित की जाएगी। दावे /आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसम्बर सोमवार को, तथा अंतिम प्रकाशन 5-1-2023 को किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपेक्षा की गयी।
इस अवसर पर राजनैतिक दलों से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के अयोध्या लाल श्रीवास्तव, भाजपा से केशवनाथ उपाध्याय, समाजवादी पार्टी से कैसर जमाल, कांग्रेस से अब्दुल हमीद, राष्ट्रीय लोकदल से रामभवन राव, एनसीपी से राजकिशोर कुशवाहा, बसपा से सुभाष भास्कर, सहित सहायक निर्वाचन अधिकारी भीम सिंह व निर्वाचन कार्यालय के निर्मल सहित अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहेl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

14 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

14 hours ago

नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: प्रो. पूनम टंडन

एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…

14 hours ago

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के सूत्र

चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…

15 hours ago

एसडीएम के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़त

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…

15 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी सफलता: 8 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व ₹6,900 नकद बरामद

रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…

15 hours ago