श्री दुर्गा कवच-आदित्य हृदय स्रोत का पाठ कर की गई सैनिकों के कल्याण कामना

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के श्री जन कल्याणेश्वर मंदिर, सैनिक नगर में रविवार को व्यतिपात योग में एक विशेष अनुष्ठान का आयोजन कर देश के वीर सैनिकों के कल्याण के लिए श्री दुर्गा कवच और आदित्य हृदय स्रोत के पाठ किया गया।
अनुष्ठान के दौरान हवन, पूजन और आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर सैनिक नगर के देशभक्तों और श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भाग लिया।
मंदिर के आचार्य पंडित बृजेश कुमार मिश्र ने शुभ मुहूर्त के अनुसार इस शुभ आयोजन का अपने संरक्षण में पांडित्य पूर्ण पूजन संपन्न कराया। उन्होंने दुर्गा कवच स्रोत के साथ ही आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ भी कराया।
इस अवसर पर डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र, कैप्टेन डीडी सिंह, लेफ्टिनेंट मोती लाल वर्मा, सूबे ओ पी शर्मा समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने देश हित में और युद्धरत सैनिकों के कल्याणार्थ इस शुभ कार्य में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

2 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

2 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

3 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

3 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

3 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

3 hours ago