डाक हिमालय की बर्फीली
लेकर चलीं हवाएं,
सुबह-शाम मैदानों की
सांकल चढ़कर खाकाएं।
क्रूर-निर्दयी से मर्माहत
बार-बार पिस-पिस के
अंधियारे की बांहों में
चांदनी कसमसा सिसके
कुहरे की चादर ओढ़े
अंसुआई आंखों भोरें
अनुभूति को कंपकंपी की
दावत बांटती दिशाएं।
बर्बर हिम की सत्ता के ध्वज
जड़ें जमाते जाते
ठिठुरन के खूनी पंजे
घर-वन-बाग को रुलाते
रातों पर नागिन बयार के
जहर कंहर बरपायें
दिन में भी धूप को मुड़ेरों-
पर चढ़ नाच नचाएं।
पीड़ा से अलाव के बदन
दोहरे होते जाते
तो भी पछुआ के कांटो के
मुंह न मार कुछ पाते
सहमी गंगाजल की भक्ति
घाट ओढ़े सन्नाटे
अण्डज-पिण्डज सब सूर्य से
जान की खैर मनाएं।
•शिवाकांत मिश्र ‘विद्रोही’
बस पकड़ने पहुंचे थे न्यायालय कर्मी, हादसे के बाद न्यायिक परिवार में शोक की लहर…
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के पिपरा जटामपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बाल-अनुकूल कानूनी सेवाओं के…
एसपी के निर्देशन में अपराधियों पर लगातार कसा जा रहा शिकंजा महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…
30 लाख रुपये के स्मार्टफोन मालिकों को किए सुपुर्द, तकनीक आधारित पुलिसिंग का दिखा असर…
छात्रावास भोजन को लेकर भी उठा मुद्दा गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित…
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)जैतीपुर गढ़िया रंगीन जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर 14 मई को…