24घटे धरने पर रहने के बाद भी प्रशासन ने नहीं ली सुधि – विजय रावत
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार, दुसरे दिन भी सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व बरहज विधानसभा सभा क्षेत्र की जर्जर सडकों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान बडे पैमाने पर गांव के लोगों ने धरने को समर्थन दिया, इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि 24 घण्टा धरने को हो गया लेकिन प्रशासन के कान के निचे जूं तक नहीं रेग रहा है। इससे यह साबित हो गया है कि योगी सरकार विकास करना नहीं चाहती बस झुठे वादे कर रही हैं, लेकिन हम यह धरना तब तक जारी रखेंगे जब तक सडक़ न बन जाए और बरहज विधानसभा के विकास और जर्जर सड़को को बनाने के लिए यहीं पर भुख हडताल भी करेंगे। इस लिए आप सभी जनमानस से अपील करता हूं,कि आप लोग सहयोग और आशिर्वाद बनाए रहे और अब समय आ रहा है कि इस झुठी सरकार से आर पार की लडाई होगी। इस दौरान सपा नेता विकास यादव, अमित प्रधान, रमेश प्रसाद, अजित कुमार उपस्थित रहे।
ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…