सरकारी पोखरे से अतिक्रमण हटाने में प्रशासन नाकाम

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l इसे व्यवस्था की खामी कहिए या फिर प्रशासनिक दमखम का अभाव कि पिछले 18 माह में एक सरकारी तालाब पर से अतिक्रमण नही हट पाया है। ऐसा नही कि प्रशासनिक पहल नही की गई, लेकिन जब धरातल पर अतिक्रमण हटाने की बात आती है तो राजनीतिक विवशता के आगे प्रशासनिक पहल दम तोड़ देती है। पिछले 18 माह में सरकारी पोखरे को खाली कराने की सारी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। जिसमे 22 बी का मुकदमा भी हुआ, पैमाइस भी हुईl तहसील प्रशासन के लोगो ने अतिक्रमण करने वालो के घरों पर नोटिस भी चस्पा कियाl बावजूद इसके आज तक पोखरे की जमीन खाली नही हो गई।अतिक्रमण हटाए जाने का कागजी घोड़ा दौड़ाया जा रहा है पर 18 माह बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। हद तो यह है कि पोखरे में ही कई इमारतें बनी हुई है लेकिन प्रशासन कुछ नही कर पा रहा है। पोखरे को मुक्त कराने के लिए ग्राम प्रधान द्वारा दो बार जिलाधिकारी देवरिया को भी पत्र देकर अवगत कराया जा चुका है।

मामला ग्रामसभा चांदपलिया पोस्ट इटहुआ चंदौली विकास खण्ड सलेमपुर के पोखरे का है। इस गांव के लोग जल जमाव से आजीज हैl गांव के रोड पर लोगो के घरों का पानी बह रहा हैl इस जल निकासी के लिए ग्राम प्रधान ने सरकारी पोखरे को खुदवा कर जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की कोशिश कर रहे थेl लेकिन पोखरे पर अतिक्रमण किए लोगो ने ग्राम प्रधान को रोक दिया जिसके बाद ग्राम प्रधान ने अतिक्रमण हटाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरा कियाl लेकिन आज तक अतिक्रमण हट नही पाया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

3 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

4 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

23 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago