Thursday, March 19, 2026
Homeआजमगढ़क्यों नहीं होगी योगी सरकार बदनाम जब खंड विकास अधिकारी और ग्राम...

क्यों नहीं होगी योगी सरकार बदनाम जब खंड विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान ही करेंगे ऐसा काम

आज़मगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जहानागंज ब्लॉक के मोलनापुर में शौचालय के घोटाला का खुला राज शौचालय का पैसा खा गए प्रधान।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला के जहानागंज ब्लॉक के ग्राम सभा मोलनापुर से 20-2019,में ग्राम प्रधान रविन्द्र यादव थे, इस समय वर्तमान प्रधान उनकी पत्नी लालसा यादव हैं। लेकिन सारा खेल रविन्द्र यादव ही करते हैं और सरकार के मंसूबे पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं। आजमगढ़ का ब्लॉक जहानागंज,शौचालय के नाम पर घोटाले की जाँच के लिए ग्रामसभा निवासी लौहर यादव ने आजमगढ़ जिलाधिकारी को लिखित शिकायत किया था। जिसमे जिलाधिकारी ने ब्लॉक जहानागंज को एक सप्ताह में स्वंय जाँच कर रिपोर्ट मांगी थी। लेकिन विडियो विकास शुक्ला ने लीपा पोती कर रिपोर्ट में खाना पूर्ति तो कर लिया, लेकिन दोषियों पर कार्यवाही नही हो सकी, प्रदेश की योगी सरकार, एवं प्रधानमंत्री की योजना को तार तार करता नजर आ रहा है ब्लॉक जहानागंज का ग्रामसभा मोलनापुर,
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि 20-2019, में ही शौचालय का कार्य पूरा होना था। लेकिन सरकार को बदनाम करने एवं सरकारी धन का बंदरबांट करने में लिप्त सचिव व प्रधान की मिली भगत से 4 वर्ष में निर्माण नही हो सका है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी डाली गई शिकायत को गलत तरीका से लगा दिया गया है। जिसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई है, जिसे संज्ञान में लिया गया है। अगर नही सन्तोष जनक कार्यवाही हुई तो मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत किया जाएगा। फिर भी शिकायत की कॉपी व शौचालय का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments