Categories: Uncategorized

पुलिस एक्शन में जिसके नाम वही रहेगा कब्जा पर

बलिया( राष्ट्र की परम्परा) काफी दिनों से चल रहे रामपुर कोड़रहा के काश्तकारों व पट्टा धारकों के बीच भूमि विवाद को लेकर दोकटी पुलिस ने सख्त रुख अपनाया हैं। पुलिस ने चेतावनी दिया है कि जिसके नाम जमीन है, वही जोतेगा- बोएगा। अगर दूसरा जमीन पर गया तो कठोर कार्रवाई होगी।
उल्लेखनीय है कि रामपुर कोड़ारहा राजस्व ग्राम में 70 एकड़ कृषि योग्य भूमि 21 वर्ष पूर्व तथ्यों को छिपाकर दर्जनों लोगों के नाम पट्टे के रूप में आवंटित कर दी गई थी। इसमें कई अपत्रो को भी लाभ मिला, जिसके खिलाफ मूल काश्तकारो ने अपर जिलाधिकारी के यहां फरियाद किया। अपर जिलाधिकारी ने छः वर्ष पूर्व पट्टा आवंटन को तथ्यहीन करार देकर निरस्त कर दिया। इसके बाद पट्टा धारक अपर आयुक्त आजमगढ़ के दरबार में पहुंचे, किंतु वहां भी उन्हें निराशा हाथ लगी। अपर आयुक्त ने अपने 28 दिसम्बर 2017 के आदेश में कहा कि पट्टा का आवंटन गलत व निराधार है। एडीएम का निर्णय लागू होगा। आवंटन को रद्द किया जाता है। विगत 6 वर्षों से जबरन जोतने बोने काटने को लेकर प्रतिवर्ष कार्तिक और फसल काटते समय चैत के महीने में शांति भंग व खून खराबे की स्थिति उत्पन्न होती रही है। इन दिनों खेत जोतने का मौसम चल रहा है। तनाव को देखते हुए दोकटी के थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने कठोर रुख अख्तियार किया है। गुरुवार को सभी पट्टा धारकों को बुलाकर स्पष्ट निर्देश दिया कि जिसके नाम से जमीन है, वही जोतेगा बोयेगा। दूसरा अगर जमीन पर गया तो उसे जेल भेजा जाएगा। इसको लेकर हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के इस रुख से लगता है कि इस बार रामपुर कोड़रहा के इस इलाके में शांतिपूर्ण तरीके से खेतों की जुताई बुवाई संपन्न हो जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

4 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

4 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

4 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

4 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

4 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

4 hours ago