Categories: लेख

जिनका जलवा कायम, नाम मुलायम… अलविदा नेताजी

पहलवानी के अखाड़ा से शुरू सफर राजनी‍ति अखाड़ा तक दोनों में प्रति‍द्वंदियों को चित करने में माह‍िर रहे हैं मुलायम सिंह यादव। उन्होंने प्रजा सोशलिस्‍ट पार्टी के साथ राजनीत‍िक सफर शुरू किया था। जब उन्हें अपनी पार्टी की जरूरत महसूस हुई तो समाजवादी पार्टी का गठन किया। तीन बार बने सबसे बड़े राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री भी रहे।

देश में वो दौर रहा है जब समाजवाद की लहर थी। उस दशक में राम मनोहर लोहिया समाजवादी आंदोलन के सबसे बड़े नेता थे। उस दौर में देशभर की तरह उत्‍तर प्रदेश के इटावा में भी समाजवादियों की रैलियां होती थीं और इन रैलियों में नेताजी जरूर शामिल होते थे। समाजवादी विचारधारा उन्‍हें रमने लगती थी। अब वे अखाड़े के साथ-साथ रैलियों में जाते थे। समय बीतता गया और नेताजी समाजवाद को अपना विचारधारा बना लिया।

प्रजा सोशलिस्‍ट पार्टी के बाद डॉ. लोहिया ने संयुक्‍त सोशलिस्‍ट पार्टी बना ली थी। मुलायम सिंह यादव उस पार्टी के सक्र‍िय सदस्‍य रहे। वे क्षेत्र के गरीबों, किसानों की बात करते और उनकी अवाज उठाते। अब सियासत, पढ़ाई और कुश्‍ती, वे तीनों में बराबर समय दे रहे थे। जसवंत नगर में एक कुश्‍ती के दंगल में युवा मुलायम पर विधायक नत्‍थू सिंह की नजर पड़ी। उन्‍होंने देखा क‍ि मुलायम ने एक पहलवान को पलभर में चित कर दिया। नत्‍थू उनके मुरीद हो गये और अपना राजनीतिक शागिर्द बना लिया।

समय अपनी रफ्तार से चलता रहा। मुलायम सिंह इटावा से बीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद बैचलर ऑफ टीचिंग की पढ़ाई की पूरी करने के लिए श‍िकोहाबाद चले गये। पढ़ाई पूरी होते ही एक इंटर कॉलेज में नौकरी लग गयी। मुलायम अब सियासत, मास्‍टरी और पहलवानी, तीनों कर रहे थे। वर्ष 1967 का विधानसभा चुनाव हो रहा था। मुलायम के राजनीत‍िक गुरु नत्‍थू सिंह तब जसवंतनगर के विधायक थे। उन्‍होंने अपनी सीट से मुलायम को मैदान में उतारने का फैसला लिया। लोह‍िया से उन्होंने पैरवी की और उनके नाम पर मुहर लग गयी। मुलायम की लड़ाई कांग्रेस के दिग्‍गज नेता हेमवंती नंदन बहुगुणा के शिष्‍य एडवोकेट लाखन सिंह से था, लेकिन जब नतीजे आये तो सब चौंक गये। सियासत के अखाड़े की पहली लड़ाई मुलायम सिंह जीत गये और सिर्फ 28 साल की उम्र में प्रदेश के सबसे के कम उम्र के विधायक बने औरवह नेताजी हो गए।

धीरे-धीरे मुलायम सिंह का राजनीत‍िक कद बढ़ता गया, तब उनकी गिनती राष्‍ट्रीय नेताओं में होने लगी थी। उनके समर्थक नारा लगाते थे कि ‘जिनका जलवा कायम है, उनका नाम मुलायम है।’ उन्होंने 1992 में समाजवादी पार्टी का गठन किया और पार्टी के पहले अध्यक्ष रहे। वह तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री भी रहे। मुलायम सिंह 8 बार विधायक और 7 बार लोकसभा सांसद रहे। वह अपनी पार्टी में नेताजी के नाम से लोकप्रियता पाई। मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर 2022 को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

मुलायम सिंह यादव देश में समाजवादी राजनीति के कर्मठ जुझारू योद्धा रहे हैं।उन्होंने राम मनोहर लोहिया और चौधरी चरण सिंह से सीखी और उसे राजनीतिक जीवन में अमल में लाया। पूर्व मुख्यमंत्री, दिग्गज नेता ‘धरती पुत्र’ मुलायम सिंह जी जमीन से जुड़े थे।देश,समाज व राजनीति की अपूरणीय क्षति है…..अलविदा नेताजी।

– सूर्यदीप कुशवाहा

Editor CP pandey

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

17 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

17 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

18 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago