इसका जिम्मेदार कौन

समूहों के जिम्मे सामुदायिक शौचालय की देखभाल में हो रही लापरवाही

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
ठेकमा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मिर्जा जगदीशपुर शासन की तरफ से गांव में बने हुए सामुदायिक शौचालय के रखरखाव की जिम्मेदारी समूह की है, इसके लिए शासन निर्देश दिया है कि ग्राम पंचायत के निकट स्थित स्वयं सहायता समूह को यह जिम्मेदारी ग्राम पंचायत द्वारा लिखित रूप में सौंपी गई है। इसकी साफ सफाई के लिए सफाई कर्मी की तैनाती की गई है। शौचालय की देखरेख के लिए प्रतिमाह ₹9000 खर्च किए जाते हैं इसमें 25% धनराशि स्वच्छता सैनिटाइजेशन के लिए आरक्षित है, लेकिन ग्रामीणो का कहना है कि समूह द्वारा जो भी सामुदायिक शौचालय के लिए खर्च आता है वह लोग इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं जिससे सामुदायिक शौचालय की साफ सफाई कीया जाय। कुछ लोगों का कहना है कि शौचालय में लगे काई में फिसल कर लोग गिर जाते हैं। समुदायिक शौचालय की नल की टोटी भी टूटी हुई है, कई महीनो से उसकी मरम्मत नहीं हुई है। शौचालय में कभी साफ सफाई नहीं होती है सामुदायिक शौचालय की स्थिति बहुत दैनिय है। लोगो ने आरोप लगाया कि समूह अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष द्वारा सफाई के लिए दिए जाने वाले पैसे में घोटाला किया जा रहा है। सफाई करने वाली महिला द्वारा बताया गया हैं कि हम साफ सफाई करते हैं हमको मात्र 5000 ही वेतन दिया जाता है शेष पैसा समूह की अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष रख लेती हैं। ग्राम सभा के माता सरोज, द्वारका सरोज, चंद्रिका सरोज,प इंद्रेश सरोज, सुरेंद्र सरोज द्वारा बताया गया कि आए दिन कई लोग फिसल कर गिर गए हैं, जिसमें कई लोगों के कमर में चोट आई हुई है। शौचालय की टोटी भी टूटी हुई है डब्बे में पानी लेकर जाना पड़ता है सरकार द्वारा जो भी साफ सफाई की व्यवस्था का सामान दिया जाता है वह भी समूह द्वारा हड़प लिया जाता है इससे ग्राम वासियो में काफी आक्रोश है l

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रक में डस्ट के नीचे छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…

37 minutes ago

नहरों में रिसाव और अवैध कट तत्काल बंद कराएं : गजेन्द्र मणि त्रिपाठी

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…

45 minutes ago

गांव पहुंची नर्सिंग छात्रों की टीम, बच्चों से बुजुर्गों तक की हुई स्वास्थ्य जांच

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ…

51 minutes ago

2022 में BJP की बढ़त, 2024 में SP का पलटवार; 2027 में किसका होगा यूपी?

2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…

2 hours ago

बरहज CHC में डीएम का औचक निरीक्षण, 10 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…

3 hours ago

डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

हिसार (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के…

4 hours ago