एचआईवी संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से सुमही गांव में हड़कंप

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जिले के कौड़ीराम विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मलवली के सुमही गांव में एचआईवी संक्रमित मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ने से, गांव में भय एवं दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव में एचआईवी संक्रमित मरीजों की संख्या पहले बहुत कम थी परंतु आज संक्रमितों की संख्या दर्जनों में हो गई है। इस बीमारी का संक्रमण गांव में तेजी से पांव पसार रहा है। जिसमें युवा, बुजुर्ग, महिला एवं बच्चे सभी इसके शिकार बन रहे हैं। गांव के कई लोग इस बीमारी से कॉल के गाल में समा चुके है, लेकिन स्थानीय स्वास्थ्य विभाग एवं गांव के जिम्मेदार लोग अभी भी इस बीमारी से अनभिज्ञ व लापरवाह बने हुए हैं। यदि समय रहते इस बीमारी पर नियंत्रण नहीं किया गया तो स्थिति अत्यधिक ही भयावह हो जाएगी। उक्त गांव में एचआईवी पॉजिटिव मरीजों की जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी गोरखपुर के निर्देश पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम की टीम द्वारा विगत दिनों प्राथमिक विद्यालय सुमही गांव में कैंप लगाकर एचआईवी संक्रमित मरीजों के परिजनों सहित कई ग्राम वासियों के रक्त सैंपल लेकर एचआईवी का परीक्षण किया तथा इस बीमारी के लक्षण एवं उसके बचाव के लिए ग्राम वासियों को जागरूक किया। इस अवसर पर कौड़ीराम स्वास्थ्य केंद्र की टीम सहित स्कूल के स्टाफ, आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सहित गांव के महिला पुरुष और बच्चों ने भाग लिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

नहरों में रिसाव और अवैध कट तत्काल बंद कराएं : गजेन्द्र मणि त्रिपाठी

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…

8 minutes ago

गांव पहुंची नर्सिंग छात्रों की टीम, बच्चों से बुजुर्गों तक की हुई स्वास्थ्य जांच

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ…

14 minutes ago

2022 में BJP की बढ़त, 2024 में SP का पलटवार; 2027 में किसका होगा यूपी?

2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…

1 hour ago

बरहज CHC में डीएम का औचक निरीक्षण, 10 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…

2 hours ago

डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

हिसार (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के…

3 hours ago

कहानी के जरिए सीखेंगे यूपी के नौनिहाल, बालवाटिका से मजबूत होगी शिक्षा की नींव

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यूपी के बालवाटिकाओं में ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान, बच्चों…

6 hours ago