देश का भविष्य किसके हाथ? नेतृत्व और योजनाओं पर उठे सवाल

प्रस्तुति – कैलाश सिंह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। देश का भविष्य किस दिशा में बढ़ रहा है, यह सवाल एक बार फिर राष्ट्रीय बहस के केंद्र में है। नेतृत्व की नीतियों, योजनाओं और निर्णयों पर उठ रहे प्रश्न अब सिर्फ राजनीतिक मंचों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि आम नागरिक भी आने वाले कल को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं।
देश में तेजी से बदलते हालात, बढ़ती जनसंख्या, शिक्षा और रोजगार की चुनौतियों के बीच यह बहस और तेज हो गई है कि वर्तमान नेतृत्व की नीतियां भारत के भविष्य को कितनी मजबूती से दिशा दे पाएंगी। विशेषज्ञों का मानना है कि देश को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है, जो दूरदर्शी हो, पारदर्शी हो और विकास के हर पहलू को समान गति से आगे बढ़ाने में सक्षम हो।

ये भी पढ़ें – जिन्होंने अपनी रोशनी से युग को दिशा दी

दूसरी ओर लगातार लांन्च हो रही योजनाओं पर भी सवाल उठने लगे हैं। कई योजनाएं धरातल पर अपेक्षित परिणाम नहीं दे पा रही हैं, जिससे आम जनता में निराशा पैदा हो रही है। युवाओं में रोजगार का संकट, किसानों की आर्थिक चुनौतियां और शिक्षा-स्वास्थ्य की कमजोर संरचना अब ऐसे बिंदु बन गए हैं, जिन पर ठोस और नतीजों वाली कार्ययोजना की दरकार है।

ये भी पढ़ें – “शनि की साढ़ेसाती: संघर्ष से सफलता तक का आध्यात्मिक मार्ग”

वहीं राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि भविष्य तभी सुरक्षित होगा, जब योजनाएं केवल कागज पर नहीं, बल्कि जमीन पर दिखेंगी। नीतियों का वास्तविक प्रभाव तब नजर आएगा जब उनका लाभ सीधे नागरिकों तक बिना किसी बाधा पहुंचेगा। राष्ट्र की दिशा वही तय करेगा जो नेतृत्व देश की जमीनी हकीकत को समझते हुए दीर्घकालिक तैयारियां करेगा। देश के नागरिक अब सिर्फ वादे नहीं, बल्कि नतीजे देखना चाहते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यही है—देश का भविष्य आखिर किसके हाथ में सुरक्षित है, और क्या मौजूदा नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों के सपनों पर खरा उतर पाएगा।

ये भी पढ़ें –मुंबई 26/11: 60 घंटे के महामिशन के बाद वीर कमांडो ने शहर को दहशत से मुक्त किया था

Editor CP pandey

Recent Posts

RRB NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, गोरखपुर-लखनऊ और वाराणसी रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…

7 hours ago

UP Weather Update: नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में मौसम रहेगा साफ

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के…

7 hours ago

पटना के मसौढ़ी में पुलिस टीम पर फायरिंग, SHO और ASI घायल; इलाके में हाई अलर्ट

अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के घायल…

7 hours ago

मुहर्रम को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पीस मीटिंग कर पुलिस ने दिए कड़े निर्देश

अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम…

19 hours ago

प्रेस क्लब के मंच पर विकास और कानून व्यवस्था पर मंथन

डीएम दीपक मीणा बोले—गोरखपुर तेज़ी से बदल रहा, चुनौतियों के बीच विकास की नई रूपरेखा…

19 hours ago

कलश यात्रा में उमड़ी आस्था, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ मंगलारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय सोनमती देवी की पावन स्मृति में जिले ग्राम रजहीनवा, पोस्ट-कुसम्हिया…

19 hours ago