एसआईआर ड्यूटी में लगे एडीओ का आकस्मिक निधन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सांथा विकास खंड में तैनात सहायक विकास अधिकारी आईएसबी (एडीओ) धर्मेंद्र यादव का एसआईआर सर्वे के दौरान अचानक निधन हो गया। ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
परिजनों ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से धर्मेंद्र यादव की तबीयत खराब चल रही थी। सर्दी-खांसी होने के बावजूद वे लगातार फील्ड में सक्रिय थे। रिश्तेदार आत्माराम यादव के अनुसार, बीते पांच-छह दिनों से उनकी हालत ठीक नहीं थी और बृहस्पतिवार को अचानक स्थिति गंभीर होने पर हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई।
परिवार का कहना है कि अत्यधिक काम का दबाव उनकी सेहत पर भारी पड़ रहा था। वे प्रतिदिन 45–50 किमी की यात्रा करते थे, सुबह ड्यूटी पर निकलते और देर रात लौटते थे। एसआईआर सर्वे में बीएलओ की निगरानी, क्षेत्रीय भ्रमण और घर-घर जाकर मतदाता जागरूकता की जिम्मेदारियों के बीच उनका स्वास्थ्य लगातार प्रभावित हो रहा था।
धर्मेंद्र यादव बखिरा थाना क्षेत्र के गेहूंडीला गांव के निवासी थे। वर्ष 2022 में सचिव पद से प्रोन्नत होकर वे सांथा ब्लॉक में एडीओ आईएसबी के पद पर कार्यरत थे। वे परिवार के इकलौते पुत्र थे। उनकी शादी लगभग 18 वर्ष पहले महुली क्षेत्र के कठैचा गांव की स्वर्णलता से हुई थी। उनका नौ वर्षीय बेटा शिवांश है।
एडीओ धर्मेंद्र यादव के आकस्मिक निधन से प्रशासनिक तंत्र व स्थानीय समाज में शोक और गहरा दुःख व्याप्त है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सर्राफा दुकानों को निशाना बनाने वाला अंतर्जनपदीय महिला चोर गिरोह धरा गया

ग्राहक बनकर दुकानदार को उलझाती थी महिलाएं, साथी मिनटों में समेट लेते थे सोने के…

1 hour ago

कुकरी, बेकरी और पाक-कला का मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण

18 अगस्त से शुरू होगा एक माह का निःशुल्क प्रशिक्षण , स्वरोजगार के  इच्छुक युवाओं…

1 hour ago

बाढ़ से घिरे भदिला अव्वल गांव के लिए सरकारी नाव उपलब्ध कराने की मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बाढ़ के चलते मुख्य मार्ग से कट चुके भदिला अव्वल गांव के लोगों…

1 hour ago

फार्मासिस्ट के अभाव में सीएचसी सिकंदरपुर की दवा व्यवस्था प्रभावित, नियुक्ति की उठी मांग

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदरपुर में पिछले लगभग दो…

1 hour ago

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

22 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

22 hours ago