जब वर्दी पर ही लग गया हेराफेरी का दाग

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) राजधानी की कानून-व्यवस्था पर भरोसे को हिला देने वाली एक बड़ी घटना सामने आई है। गांधी मैदान थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर (एसआई) इजहार अली को वाहन चेकिंग के दौरान बरामद हुई भारी-भरकम नकदी में हेराफेरी के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। आरोप इतना गंभीर है कि इससे सिर्फ एक दारोगा की साख ही नहीं, बल्कि पूरी पुलिस व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, जेपी गोलंबर के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार युवक किशोर राउत (निवासी—मधुबनी, वर्तमान—बुद्धा कॉलोनी पटना) को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 20 लाख रुपये बरामद हुए। लेकिन थाने और वरीय अधिकारियों को दी गई जानकारी में सिर्फ 2.50 लाख रुपये दिखाए गए। आरोप है कि शेष 17.50 लाख रुपये गायब कर दिए गए।

जैसे ही मामला उजागर हुआ, एसआई इजहार अली को तत्काल निलंबित कर दिया गया और पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना न सिर्फ पुलिस की कार्यशैली पर, बल्कि जनता के भरोसे पर भी गहरी चोट करती है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब कानून व्यवस्था की रक्षा का जिम्मा जिन पर है, उन्हीं पर ईमानदारी पर दाग लगने लगें, तो जनता किस पर भरोसा करे?

Editor CP pandey

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

2 hours ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

2 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

2 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

3 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

3 hours ago