गरीब बाप जब पूरा नहीं कर सका बेटे का फरमान तो बेटे ने नदी में कूद कर दे दी जान

जीयनपुर/आज़मगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
आजमगढ़ जिला के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेकनगाढा निवासी एक युवक ने अपने पिता से मोबाइल और पैसे की फरमाइश किया, किंतु गरीब बाप जब पैसा और मोबाइल देने में नाकाम रहा तो बेटे ने नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया ।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मछुआरों और गोताखोरों को बुलाकर नदी में जाल डलवा कर शव की तलाश कर रही है।जानकारी के अनुसार उपरोक्त गांव निवासी संदीप राव उर्फ खेसारी उम्र 22 वर्ष पुत्र जियावन राम नशे का आदी था। बीती रात शराब पीकर वह घर आकर सो गया। रात में करीब 3.30 बजे के आस पास उसकी नींद खुली तो वह अपने पिता से मोबाइल और पैसे की मांग करने लगा। मजदूरी करके घर का खर्च चलाने वाले पिता ने जब असमर्थता जताई तो, संदीप पिता को अपना मुंह न दिखाने की बात कहकर मुबारकपुर थाना क्षेत्र में आने वाली नदी की तरफ दौड़ते हुए जाने लगा, वृद्ध पिता भी उसके पीछे-पीछे चल दिया। भोर में करीब 4 बजे संदीप ने नदी में छलांग लगा दी। पीछे आ रहा लाचार वृद्ध पिता उसे नहीं बचा पाया। मृतक संदीप दो भाईयों में बड़ा और अविवाहिता था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मुबारकपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार द्वारा मल्लाहों और गोताखोरों के द्वारा नावों की सहायता से जाल डालकर मृतक संदीप के शव की तलाश की जा रही है। बताते चलें कि मृतक संदीप के पिता जियावन की शादी लगभग 24 वर्ष पूर्व मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम गोठा में गीता नामक महिला से हुई थी। जियावन की माली हालत ठीक न होने पर गीता अपने दोनों बच्चों को लेकर अपने मायके गोठा जाकर रहने लगी। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ वर्ष पूर्व गीता के पिता ने उसे बच्चों के साथ जियावन के पास भेजा दिया और उन पर दबाव बनाने लगे कि पैतृक गांव की संपत्ति बेचकर यहां आकर रहो, लेकिन राम जियावन इस बात पर सहमत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि पूर्व में जियावन कई बार दोनों बच्चों के साथ अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए गए, लेकिन वह यहां आने को राजी नहीं हुई। जिससे मृतक संदीप काफी खिन्न था।

rkpnews@desk

Recent Posts

तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन की हालत गंभीर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

5 hours ago

महराजगंज में शुरू हुआ विरासत बचाने का अभियान, आमजन भी बनेंगे भागीदार

ज्ञान भारतम् मिशन से सहेजी जाएगी विरासत: महराजगंज में 75 साल पुरानी पांडुलिपियों का होगा…

5 hours ago

श्मशान घाट की बदहाली पर समाजसेवी की पहल, कालीचरण घाट पर बना समतल रास्ता बना राहत का कारण

जब प्रशासन चूका, तब आगे आए अभय मिश्रा—श्मशान घाट की तस्वीर बदली भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

5 hours ago

कारागार का निरीक्षण, न्यायाधीश ने दिए भोजन और स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया में न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और बंदियों को…

5 hours ago

गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, 63 सिलेंडर जब्त

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी कुशीनगर मामले में प्रशासन ने…

5 hours ago

UP News: राहुल गांधी नागरिकता विवाद पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई

UP News के तहत एक बड़ी कानूनी हलचल देखने को मिली, जहां Rahul Gandhi की…

5 hours ago