सत्यप्रकाश दूबे के बेटे से मिले विधायक जयप्रकाश निषाद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
सुधीर राय की रिपोर्ट

रुद्रपुर के फतेहपुर में हुये दुःखद घटना में मृत सत्यप्रकाश दूबे के परिवार के बेटे देवेश से स्थानीय विधायक,पूर्व राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने मुलाकात कर संवेदना व्यक्त किया तथा पूरी मदद का भरोसा दिलाया।देवेश की बाते सुनने के बाद विधायक जयप्रकाश निषाद ने विश्वास दिलाया कि घटना में शामिल एक भी दोषी बचेगा नही,उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही होनी ही है।इस घटना के विषय मे मेरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कई बार बात हुयी है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस घटना को मॉनिटर कर रहे है और पल-पल की गतिविधियों की जानकारी ले रहे है।
विधायक ने देवेश से कहा कि प्रशासन दोषियों के हर पहलुओं की जांच कर रहा है,इतना मैं विश्वास दिलाता हूँ कि दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नही जायेगा।लापरवाह पुलिस अधिकारियों और राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर मुख्यमंत्री ने आज कार्यवाही किया है,आगे भी जांच में जो दोषी मिलेगा उस पर कार्यवाही होगी।विधायक ने पचास हजार रुपये का आर्थिक मदद भी दिया।उन्होंने कहा कि वे दो बार मेडिकल कालेज गोरखपुर जाकर घायल अनमोल का भी केशल-क्षेम जान चुके है,उनके इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नही आयेगी।सरकार पूरा इलाज करा रही है। इस दौरान कृष्णानाथ राय,अजय उपाध्याय,नवीन सिंह,रामदास मिश्रा,अम्बिकेश पाण्डेय,धीरज तिवारी,अभिजीत उपाध्याय आदि रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

23 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

23 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago