Thursday, February 19, 2026
HomeUncategorizedअन्य खबरेदो बच्चे की माँ को जब भांजे से हुआ प्यार, तो घर...

दो बच्चे की माँ को जब भांजे से हुआ प्यार, तो घर से भाग कर पती से कर बैठी तकरार

झांसी (राष्ट्र की परम्परा)
यू पी के झांसी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां मामी और भांजे के बीच का प्रेम प्रसंग चर्चा मे आया है। जंकरि के अनुसार मामी और भांजा दोनों घर छोड़कर फरार चल रहे हैं,मामी अपने दो बच्चों को घर ही छोड़ गई। युवक की मां ने पुलिस में बेटे के लापता होने की जानकारी दी, जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।दरअसल, झांसी जिले के प्रेमनगर थाना इलाके में एक महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर भांजे के साथ फरार हो गई। यह मामला आजकल महानगर में सुर्खियों में बना हुआ है। पिछले दिनों प्रेमनगर थाने में एक महिला ने अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, महिला ने बताया था कि उसका बेटा घर से गायब है, काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पा रहा है। इस पर पुलिस युवक की तलाश में जुट गई। पुलिस को युवक की लोकेशन मध्य प्रदेश के दतिया जिले में मिली, पुलिस वहां पहुंची तो युवक अपनी सगी मामी के साथ मिला, पूछताछ की गयी तो उन्होंने बताया कि, वह दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे हैं। पुलिस दोनों को झांसी ले आई। इसके बाद परिजनों को थाने बुलाया गया और परिजन दोनों को समझाने में जुटे हुए हैं, लेकिन वह साथ में रहने को अड़े हुए हैं। पूछताछ में मामी ने खुलासा किया कि, वह अपने पति को पसंद नहीं करती है, उसे भांजे से प्यार है। परिजनों और पुलिस के सामने दोनों शादी की जिद पर अड़े हुए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments