जब पैसे का भूत हुआ सवार तो फर्जी दरोगा हुआ गिरफ्तार

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
जिले के निजामाबाद पुलिस ने एक फर्जी इंसपेक्टर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। बताया जा रहा है कि अभियुक्त द्वारा वर्दी पहनकर वाहन चालकों को धमकाकर वसूली की जाती थी।
जानकारी के अनुसार अजीत यादव पुत्र स्व0 रामचन्दर यादव निवासी जगदीशपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ के द्वारा, थाने में तहरीर दी गई कि वह 06 नवम्बर को अपने ट्रक से गिट्टी लादकर आ रहा था कि समय करीब 4.30 बजे भोर मे मुहम्मदपुर से फरिहा मार्ग पर एक व्यक्ति सड़क पर पुलिस इन्सपेक्टर की वर्दी में गाड़ी को हाथ से रोकने का इशारा किया, गाडी रोकने पर उसने डरा धमकाकर जान से मारने की धमकी देने लगा तथा गाली गलौज देते हुए 5000 हजार रूपये की मांग करने लगा, डर वश अजीत ने उक्त फर्जी इंसपेक्टर को 2000 रूपये दे दिया। उस व्यक्ति के वर्दी के नेम प्लेट पर मुकेश पाण्डेय लिखा था। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा उपरोक्त घटना के सन्दर्भ में जनपदीय स्वाट टीम व थाने की टीम को तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। मंगलवार 07 नवम्बर को स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश शुक्ला मय हमराह व उप निरीक्षक सौरभ त्रिपाठी अपने हमराहियों के साथ रात्रि में फरिहा चौराहे पर सुरागरसी में लगे थे। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी पहने हुए मुकेश पाण्डेय नाम का नेम प्लेट लगाये हुये है, फरीदाबाद तिराहे (आजमगढ-शाहगंज मार्ग) पर आने जाने वाले वाहनों आदि को रोककर वाहन चालकों को वर्दी का रौब दिखा कर, डरा धमका कर पैसे की वसूली कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल फरीदाबाद तिराहे (आजमगढ-शाहगंज मार्ग) पर घेराबंदी करके मौके से पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी में मौजूद व्यक्ति से पूछताछ करने पर फर्जी इंस्पेक्टर के रूप पहचान सुनिश्चित कर हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर अपना नाम मुकेश पाण्डेय पुत्र लल्लन पाण्डेय निवासी ग्राम कुसमहरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ बताया। उसके पास से एक वर्दी जिस पर छः स्टार, उ0प्र0 पुलिस का बैच, एक पी कैप, एक जोड़ी जूता रंग भूरा, एक परिचय पत्र, दो मो0 फोन दो हजार रूपये नकद बरामद हुआ है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

7 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

7 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

9 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

9 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

9 hours ago