1857 के नायक बहादुर शाह ज़फ़र की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

अल्पसंख्यक कांग्रेस ने हर ज़िले में आखिरी मुग़ल बादशाह को किया याद

लखनऊ ( राष्ट्र की परम्परा )
1857 के महान विद्रोह के नायक आखिरी मुग़ल बादशाह बहादुर शाह ज़फ़र की पुण्यतिथि पर प्रदेश कार्यालय पर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी। अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने जारी बयान में बताया कि आज अल्पसंख्यक कांग्रेस ने हर ज़िले में बहादुर शाह ज़फ़र की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाकर 1857 के विद्रोह में, उनकी भूमिका को याद किया गया। उन्होंने कहा कि 1857 की उपनिवेशवाद विरोधी संघर्ष में देश के हर तबके और वर्ग के लोग शामिल थे। बहादुर शाह ज़फ़र के बच्चों तक का सर काट कर अंग्रेज़ों ने उनके सामने पेश किया था, लेकिन बहादुर शाह ज़फ़र के हौसले में कोई कमी नहीं आई थी। 1857 के विद्रोह से निकले साझी विरासत के मूल्यों की बुनियाद पर ही आज़ादी की लड़ाई देश के लोगों ने लडी। आज यही मूल्य खतरे में हैं जिन्हें बचाना देश के हर व्यक्ति की ज़िम्मेदारी है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री मोईद अहमद, संगठन सचिव अनिल यादव, प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, शहज़ाद आलम, अर्शद खुर्शीद, अलीमुल्ला खान, शाहनवाज़ खान, अर्शद आज़मी आदि मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया: सुबह की सैर से स्कूल तक पुलिस की निगरानी, एंटी रोमियो टीम सक्रिय

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान: मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को भरोसा और बालिकाओं को सुरक्षा…

5 hours ago

BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का कमाल, पहलगाम से पश्चिम एशिया तक बना दबदबा

BRICS 2026: नई दिल्ली में भारत का कूटनीतिक दबदबा, पहलगाम से ईरान-UAE तक हासिल की…

6 hours ago

सहारनपुर से अयोध्या तक बदले अधिकारी, यूपी सरकार ने किए बड़े तबादले

यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले लखनऊ…

6 hours ago

शिक्षक से पुलिस और स्वास्थ्य तक हजारों नौकरियां, बिहार में भर्ती का बड़ा कैलेंडर तैयार

बिहार में बंपर सरकारी भर्ती का इंतजार खत्म होने की तैयारी, 1.17 लाख से अधिक…

6 hours ago

तीन-तीन सर्जरी भी नहीं रोक सकीं उड़ान, अब भारतीय टीम पर नेहा-बेबी की नजर

आंखों की रोशनी कमजोर पड़ी, हौसले नहीं: नेहा-बेबी ने फुटबॉल और क्रिकेट में रचा सफलता…

6 hours ago