शादी करने से इन्कार किया तो प्रेमी ने धार दार औजार से वार किया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। यूपी के बहराइच जिले में एक तरफा प्यार में पागल युवक ने किशोरी पर धारदार औजार से हमला कर उसे उस समय लहूलुहान कर दिया जब किशोरी अपनी बहन के साथ खेत में काम कर रही थी, युवक किशोरी से शादी करना चाहता था जबकि किशोरी के परिजन युवक को पसन्द नहीं करते थे और वह किशोरी की शादी दूसरी जगह तय कर रहे थे।बहराइच जिले के थाना मटेरा अन्तर्गत महरथा गांव निवासी आलम उर्फ हीरा खां पिता अब्दुल मन्नान गांव में रह रहे रिश्तेदार की 16 वर्षीय बेटी गुलशन जहां पिता हासिब खां से एक तरफा प्यार करता था आलम उर्फ हीरा खां गुलशन से शादी करना चाहता था इसके लिए उसने गुलशन के परिवार के कुछ सदस्यों से बात भी चलाई लेकिन किशोरी गुलशन के पिता हसीब रिश्तेदारी में शादी करने को राजी नहीं हुए।
पिता द्वारा गुलशन से शादी करने से इनकार किए जाने से आलम उर्फ हीरा खां ने अपने प्यार को ही खत्म करने का इरादा बना लिया और बताते हैं कि मंगलवार शाम को अपने खेत में किशोरी गुलशन छोटी बहन के साथ काम कर रही थी तभी खेत में आलम उर्फ हीरा खां गुस्से में पहुंचा और छोटी बहन का कहना है कि पहले तो आलम और गुलशन के बीच तकरार हुई इसके बाद आलम ने जेब से चाकू निकाल कर गुलशन पर कई वार कर दिया बहन गुलशन को बचाने के लिए छोटी बहन ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े ग्रामीणों को आता देख आलम पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे आनन-फानन में खून से लतपथ गुलशन को स्थानीय चिकित्सक के पास पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर देखकर गुलशन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है,उधर गुलशन के पिता हसीब की तहरीर पर पुलिस ने आलम को नामजद करते हुए बेटी पर प्राण घातक हमला करने की तहरीर दर्ज कराई है।
प्रभारी निरीक्षक परमानन्द तिवारी से बात करने पर बताया कि घटना के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है जिसमें 323, 504, 506, 324, आईपीसी दर्ज कर हमलावर नूर आलम उर्फ़ हिरा को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी आगे की कार्यवाही की जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

6 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

6 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

6 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

7 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

7 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

7 hours ago