बी0एल0ओ0 को दिया गया प्रशिक्षण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 हेतु 337-देवरिया विधानसभा में नियुक्त बी0एल0ओ0 के प्रशिक्षण का कार्यक्रम गुरुवार को तहसील देवरिया सदर के सभागार में विपिन कुमार द्विवेदी उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी देवरिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 337-देवरिया विधानसभा में नियुक्त 32 सुपरवाईजर, 348 बी0एल0ओ0 उपस्थित रहे। 27 अक्टूबर से प्रारम्भ होने वाले मतदाता सूची पुनरीक्षण में बी0एल0ओ0 के दायित्वों/कर्तव्यों के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी द्वारा विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी बी0एल0ओ0 को अर्ह मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन माध्यम से ही फार्म भरे जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि 24 वर्ष से अधिक आयु के कोई मतदाता अपने निवास परिवर्तन के सन्दर्भ में फार्म-6 भरने हेतु सम्बन्धित फार्म की मांग करता है तो उसे इस हेतु फार्म-6 भरने की आवश्यकता नही है। अपितु इस सुविधा फार्म-8 में उपलब्ध है, जिसका प्रयोग करते हुए नये स्थल की मतदाता सूची में नाम शामिल करा सकते है। निर्वाचक नामावली के किसी प्रविष्टि में संशोधन करने/मतदाता फोटो पहचान पत्र के प्रतिस्थापन/दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हाकन करने/ निवास परिवर्तन हो जाने के सम्बन्ध में फार्म-8 बी0एल0ओ0 द्वारा भरवाये जाने के सम्बन्ध में सभी बी0एल0ओ0 को प्रशिक्षित किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विपिन कुमार द्विवेदी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, कृष्ण कुमार मिश्र/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विजय पाल नारायण त्रिपाठी/स0नि0र0अ0, राजीव गुप्त/स0नि0र0अ0, सुरेशचन्द्र जायसवाल आर0के0 निर्वाचन, जयप्रकाश यादव, जमालुद्दीन, दीपक प्रजापति सुपरवाईजरगण एवं मीना जोशी व प्रतिभा बरनवाल, शालिनी श्रीवास्तव आदि बी0एल0ओ0 एवं शशांक शर्मा वी0आर0सी0 आपरेटर आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

10 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

11 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

11 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

11 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

11 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

11 hours ago