चप्पे चप्पे पर तैनात रहे महासमिति के पदाधिकारी,भोर पहर तक चला विसर्जन
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में दुर्गा प्रतिमाओं का महाविसर्जन दुर्गा पूजा महासमिति व जिला प्रशासन के समन्वय से सकुशल सम्पन्न हो गया।विसर्जन का दौर भोर पहर तक चलता रहा,ढोल,नगाड़ो की थाप पर माता के भक्त जयकारे लगाते हुए दुर्गा प्रतिमाओं को नम आंखों से विदा किया।महाविसर्जन को लेकर दुर्गा पूजा महासमिति व जिला प्रशासन ने वेल प्रूफ व्यवस्था कर रखी थी।एक तरफ महासमिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मोर्चे पर डटे रही तो दूसरी ओर पुलिस के जवान भी विसर्जन को सकुशल सम्पन्न करवा रहे थे।महासमिति के कार्यवाहक अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवानी में घंटाघर चौक पर दुर्गा प्रतिमाओं का स्वागत कर रहे थे।
महासमिति के महामंत्री सुदामा मिश्रा ने सकुशल विसर्जन के लिए पदाधिकारियों,तहसील व थाना प्रमुखों एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।महासमिति के मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि महासमिति व जिला प्रशासन के आपसी समन्वय से महाविसर्जन को सकुशल सम्पन्न करवाया गया है।
उन्होंने बताया कि महासमिति के पदाधिकारी चप्पे चप्पे पर तैनात थे जो उपसमितियो को विसर्जन स्थल तक दुर्गा प्रतिमाओं को ले जाने में सहयोग कर रहे थे,उन्होंने बताया कि जनपद में लगभग 1500 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई जिनका सकुशल विसर्जन किया गया।
उन्होंने सकुशल विसर्जन के जिला प्रशासन,पदाधिकारियों,सदस्यों व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया,उल्लेखनीय हो कि मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन नवमी तिथि से ही शुरू हो जाता है जो एकादशी तिथि तक चलता रहता है।
महाविसर्जन के दौरान शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में मेले जैसा दृश्य दिखाई पड़ा माता के भक्तो के लिए जगह जगह प्रसाद वितरण का भी कार्यक्रम देखने को मिला।भोर पहर तक मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन चलता रहा।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…