मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा से सटे गांव अबदीपुर में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। रविवार शाम चार बाइकों पर सवार होकर पहुंचे हमलावरों ने पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी क्षेत्र के गांव दादूपुर निवासी 30 वर्षीय सुखविंदर अपने परिवार के साथ उत्तराखंड सीमा के पास स्थित अबदीपुर गांव में रह रहे थे। रविवार शाम वह घर के बाहर गन्ने की ट्रॉली भरवा रहे थे। इसी दौरान चार बाइकों पर सवार हमलावर वहां पहुंचे और सुखविंदर को निशाना बनाकर गोली मार दी।
गोली चलने की आवाज सुनकर उनके 65 वर्षीय पिता मुख्तार घर से बाहर दौड़े। हमलावरों ने उन्हें भी गोली मार दी। आरोप है कि जमीन पर घायल पड़े सुखविंदर के सिर के पास जाकर हमलावरों ने दोबारा गोली चलाई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
एसएसपी सूरज कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों से जानकारी जुटाने के साथ ही हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस गांव में स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
ग्रामीणों के मुताबिक, इस हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। 11 सितंबर 2025 को दादूपुर गांव में मोनू गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सुखविंदर और उनके भाई बलजिंदर को जेल जाना पड़ा था। बताया जा रहा है कि दोनों भाई कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आए थे।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में मोनू गुर्जर की हत्या का बदला लेने की आशंका सामने आई है। परिजनों ने मोनू के भाई अंकुर पर अन्य लोगों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि जांच और पुलिस कार्रवाई के बाद ही होगी।
एसएसपी के मुताबिक, परिजनों ने चार हमलावरों की पहचान किए जाने की जानकारी दी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। सीमा से सटे गांव में हुए इस दोहरे हत्याकांड के बाद लोगों में दहशत है। अब पुलिस के सामने दोहरी चुनौती है—आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करना और किसी भी संभावित प्रतिशोध के चलते इलाके में तनाव बढ़ने से रोकना।
(राष्ट्र की परम्परा — स्वतंत्र, निष्पक्ष और जनहित में समाचार)
यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी! देवरिया-गोरखपुर समेत इन इलाकों में बढ़ेगी…
सोने की कीमतों में भारी गिरावट! क्या PM मोदी की अपील का असर या डॉलर…
₹187.42 करोड़ के लक्ष्य पर फोकस! अक्टूबर तक ₹87 करोड़ का राजस्व, पिछले साल से…
स्वर्ण मंदिर से अमेरिका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तक प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश; गुरु…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पूर्व…
फोटो शोसल मीडिया वीडियो रुद्रपुर ब्लॉक कार्यालय में भीषण आग से हड़कंप! मनरेगा सेल जलकर…