आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
असलहा लहराते हुए कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल हो ही जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपने दोनों हाथों में तमंचा लेकर फायरिंग करते हुए दिख रहा है। जबकि पुलिस लगातार ऐसे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है। इसके बाद भी आए दिन असलहा लहराते हुए कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने असलहे से फायरिंग करते हुए अपने फेसबुक प्रोफाइल पर वीडियो भी डाला है जिसकी शिकायत एक दूसरे युवक आदित्य सिंह के नाम से ट्विटर अकाउंट से पुलिस को की गई, जिसमें शिकायतकर्ता ने लिखा कि युवक शिवम यादव है और अहरौला थाना क्षेत्र का निवासी है, उसके द्वारा वीडियो में असलहे को लोड कर दोनों हाथों से फायरिंग की जा रही है। इस मामले में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आने के बाद अहरौला थानाध्यक्ष को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। अब यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो किसका और कब का है।
विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…
वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…
16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…
तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…
फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…
सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…