गाली-गलौज रोकने को कहा तो भड़क गया रिश्ते का देवर, पीछे से पेट में घोंपा चाकू; महिला की मौत

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। चित्राहाट थाना क्षेत्र के बलीपुरा गांव में रविवार देर रात मामूली कहासुनी के बाद हुई चाकूबाजी की घटना में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। आरोप है कि शराब के नशे में हंगामा कर रहे रिश्ते के देवर को शांत रहने के लिए कहना महिला को भारी पड़ गया। आरोपी ने कथित तौर पर पीछे से उसके पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन इटावा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है।

नशे में घर पहुंचा था आरोपी
मृतका की पहचान बलीपुरा गांव निवासी सत्यवीर की पत्नी गीता देवी (35) के रूप में हुई है। बताया गया कि रविवार रात सत्यवीर का रिश्ते का देवर संजय उर्फ संजू नशे की हालत में उनके घर पहुंचा था। आरोप है कि वह वहां गाली-गलौज करते हुए हंगामा कर रहा था।
परिजनों के अनुसार, गीता देवी ने संजय को शांत रहने और गाली-गलौज न करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में संजय ने पीछे से गीता के पेट में चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गया।
अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ती गई हालत
चाकू लगने के बाद गीता की हालत गंभीर हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए इटावा जिला अस्पताल लेकर रवाना हुए। रास्ते में उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन देर रात गीता ने दम तोड़ दिया।
महिला की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। चित्राहाट पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। इटावा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
हत्या का मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश तेज
पुलिस के मुताबिक, मृतका के पति सत्यवीर की तहरीर के आधार पर संजय उर्फ संजू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए प्रयास जारी हैं। मामूली कहासुनी के बाद हुई इस वारदात से गांव में भी तनाव और शोक का माहौल है।

Editor CP pandey

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

5 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

5 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

6 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

6 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

6 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

9 hours ago