महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां ब्लाक के रतनपुर स्थित ब्लाक मुख्यालय के समीप मौजूद कृषि रक्षा ईकाई केन्द्र पर गेहूं की बीज मिलने की सूचना पर क्षेत्रीय किसानों का भारी भीड़ इकट्ठा हो गया। उपस्थित सभी किसानों को गोदाम इंचार्ज ने खतौनी व आधार कार्ड तथा बायोमेट्रिक के बाद सभी को बारी बारी से गेहूं का बीज वितरित किया।
रवि फसल की बुआई को लेकर गेहूं के बीज के लिए किसान काफी परेशान थे। रतनपुर कृषि रक्षा ईकाई पर गेहूं का बीज मिलने की सूचना पर क्षेत्र के किसानों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग खतौनी और आधार कार्ड लेकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। किसानों की भीड़ को देखते हुए एडीओ एजी सोनू कुमार के नेतृत्व में गोदाम इंचार्ज आशुतोष चौरसिया ने क्रमवार लोगों का खतौनी और आधार कार्ड लेकर बायोमेट्रिक के बाद लोगों मे गेहूं का बीज वितरण किये। इस सन्दर्भ मे एडीओ एजी सोनू कुमार ने बताया कि डीबी डब्ल्यू 187 गेहूं का बीज 450 बोरी आया था जिसे किसानों को एक एकड़ भूमि के अनुसार एक एक बोरी बीज लोगों में वितरित किया गया।
गोरखपुर/पीपीगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पीपीगंज थाना क्षेत्र में इंटर की एक छात्रा ने कारोबारी के…
प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रयागराज की विशेष पॉक्सो अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Samajwadi Party (सपा) ने अपने बागी विधायकों की घर वापसी के…
साप्ताहिक मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल, जानें इस सप्ताह का…
22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: समय की धारा में एक दिनइतिहास सीधी रेखा नहीं है;…
🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…