पीपीगंज में छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल: जबरन संबंध का दबाव, जांच के आदेश

गोरखपुर/पीपीगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पीपीगंज थाना क्षेत्र में इंटर की एक छात्रा ने कारोबारी के बेटे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि युवक ने पहले नजदीकियां बढ़ाईं और फिर एडिट किए हुए फोटो व अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर कथित तौर पर वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया।

मां के साथ पुलिस कार्यालय पहुंची छात्रा

डरी-सहमी छात्रा शनिवार को अपनी मां के साथ पुलिस कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। छात्रा का कहना है कि धमकियों के कारण उसने स्कूल जाना कम कर दिया था। वह मानसिक तनाव में रहने लगी और हर आहट पर घबरा उठती थी।

मां के पूछने पर छात्रा ने रोते हुए पूरी घटना बताई। आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी पक्ष ने बदनामी और ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए स्थानीय व्यापारियों के जरिए सुलह कराने का दबाव बनाया।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2021/05/blog-post_18.html?m=1

पुलिस पर भी सवाल

परिजनों का आरोप है कि पहले पुलिस ने भी स्थानीय दबाव में कार्रवाई की बजाय समझौता करा दिया। हालांकि, अब मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में है।
Abhinav Tyagi, एसपी सिटी, ने कहा कि मामला संज्ञान में है और सभी पहलुओं की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – प्रयागराज कोर्ट का आदेश: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज होगी

Karan Pandey

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

12 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

12 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

12 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

13 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

13 hours ago