एमपी-एमएलए को व्यापार मण्डल ने सौंपा ज्ञापन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल,एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मण्डल, जनपद – देवरिया के प्रतिनिधि मण्डल ने, देवरिया संसदीय क्षेत्र सांसद शशांक मणि त्रिपाठी व देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी को देश का प्रमुख व्यापारी/उद्यमी संगठन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने उद्योग और व्यापार के हित एवं उद्योग / व्यापार के विकास के लिए निम्नलिखित सुझाव पर ज्ञापन सौपा। जिसमे अपेक्षा की गयी है कि प्रधानमंत्री / वित्त मंत्री/मुख्यमंत्री तक उसको पहुंचाकर उन्नति का नया इतिहास बनाने में सहयोग करेंगे।

शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र की तरह उत्तर प्रदेश के 36 लाख पंजीकृत व्यापारियों से प्रदेश के छः हिस्सो (अवध, गोरक्ष, काशी, कानपुर, बुन्देलखण्ड, ब्रज पश्चिमी उत्तर प्रदेश) से चुनकर विधान परिषद भेजा जाय। ताकि उच्च सदन में पुरे प्रदेश के व्यापारी का प्रतिनिधित्व हो सके।

देश एवं उत्तर प्रदेश में व्यापारी पेंशन एवं स्वास्थय बीमा योजना लागू की जाय। जिसकी आयु सीमा 60 वर्ष से ऊपर के व्यापारी के लिए हो। इस योजना से वाणिज्य कर विभाग में पंजीकृत व्यापारियो को जोड़ा जाय इस योजना को वस्तु एवं वाणिज्य कर विभाग से संचालित किया जाय।

किसी भी विपरीत परिस्थिति में आग लगने, बाढ़ आने दैवीय आपदा इत्यादि मे व्यापारी का नुकसान होने पर विभागों द्वारा उससे खर्च न लिया जाय उसकी सरकार द्वारा मदद की जाये।

वस्तु एवं सेवा में कर की दरो में एक रूपता लाते हुए विलसिता की वस्तुओ की उच्च दर एवं आम उपयोगी वस्तुओ को निम्न दर पर रखा जाय एक प्रकार के बाने पर दर एक सी रखी जाय। इसके नियमो को अत्यन्त सरलीकरण करते हुए व्यवहारिक बनाया जाय।

उत्तर प्रदेश की तर्ज पर 29 जून भामाशाह की जयन्ती पर घोषित व्यापारी कल्याण दिवस को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित किया जाय तथा सम्पूर्ण देश में लागू किया जाय। किसी भी सरकारी विभाग में पंजीकृत व्यापारी को आयुष्मान कार्ड योजना से जोड़ा जाये।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

13 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

14 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

17 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

18 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

2 days ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

2 days ago