सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जैदपट्टी गांव के समीप मेन मार्ग पथरदेवा बघौचघाट पर अनियंत्रित बोलेरो एवं मोटर साइकिल की जोरदार टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।जहां इलाज के दौरान बाइक सवार की मौत हो गई। बघौचघाट अंतर्गत नोनिया पट्टी रामनरेश शुक्ल 70 वर्ष पुत्र विभूति शुक्ल शनिवार शाम को बाइक से सवार होकर मेंदीपट्टी गांव ब्रह्मभोज में शामिल होने जा रहे थे।अभी वह जैदपट्टी गांव के समीप पहुंचे थे।की विपरीत दिशा की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो से जोरदार टक्कर हो गई।जिसमे बाइक सवार रामनरेश शुक्ल गंभीर रूप से घायल हो।जबकि बाइक चालक करन तिवारी निवासी बसडीला जद्दूधूरी को चोटे आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।जहां इलाज के दौरान रामनरेश शुक्ल की मौत हो गई।मृतक की एक लड़की है।जिसकी शादी हो चुकी है।पत्नी वर्षों पहले मौत हो चुकी है।मौत की सूचना पर छोटे भाई शेषनाथ शुक्ल का रो रो का कर बुरा हाल है।

Karan Pandey

Recent Posts

सुबह-सुबह पुलिस ने संभाली कमान, देवरिया में सुरक्षा को लेकर चला बड़ा अभियान

देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…

4 hours ago

दिल्ली-मुंबई से बिहार जाने वालों के लिए राहत, इन 8 स्पेशल ट्रेनों से सफर होगा आसान

छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…

4 hours ago

टाटा संस चेयरमैन पद पर चंद्रशेखरन की वापसी, फैसले के बाद खुला नया विवाद

एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…

5 hours ago

1200 सेल कर्मियों से गुलजार था भवनाथपुर, अब तीन कर्मियों तक सिमटी विश्वकर्मा पूजा

भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…

6 hours ago

मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, शुभ रंग और अंक

मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…

6 hours ago