यह कैसा राम राज्य आ गया है,
रिश्वत खोरी हर जगह हो रही है,
महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है,
अपहरण दुष्कर्म अनाचार बढ़ रहा है।
ज़र जोरू ज़मीन, शिक्षा माफिया,
अतिक्रमण भी हर जगह हो रहा है,
अस्पतालों में इलाज कम, लूट का
धन्धा सब जगह ज़्यादा हो रहा है।
मीडिया भी माफिया बन रहा है,
सच का झूठ और झूठ का सच,
जनता में धड़ल्ले से परोस रहा है,
समाज को दिशाहीनता दे रहा है।
अख़बारों में विज्ञापनों की होड़ है,
ग़रीब आदमी, दिन रात की दौड़ है,
संतान माँ-बाप के कातिल हो रहे हैं,
सम्पत्ति के लिये जान से मार रहे हैं।
सड़कों में आवारा व पालतू कुत्ते,
बच्चों, बूढ़ों को काट व दौड़ा रहे हैं,
आवारा पशु उठाकर पटक रहे हैं,
दुर्घटना का बड़ा कारण बन रहे हैं।
आदित्य राम राज्य सा सुशासन है,
ग़रीब व अमीर सभी बहुत खुश हैं,
सबका साथ, विकास व प्रयास है,
सबका विश्वास भी मिल ही रहा है।
•कर्नल आदि शंकर मिश्र “आदित्य”
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…
सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…
शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…
भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…