डीएम ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर दिये संपूर्ण व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 22 फरवरी को महराजगंज आयेंगी। उनके कार्यक्रम को लेकर नवीन मण्डी धनेवा-धनेई में भव्य पाण्डाल बनकर तैयार हो गया है। जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
जिलाधिकारी अनुनय झा ने कार्यस्थल का निरीक्षण कर मुख्य हैंगर, प्रदर्शनी क्षेत्र, पार्किंग, वीआईपी प्रवेश, रूट प्लान आदि के लिये जरूरी निर्देश दिये। उन्होंने समय से सभी व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिये। हालांकि भव्य पाण्डाल बनकर तैयार हो गया है। दर्शन दीर्घा समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने पीडब्लूडी निरीक्षण भवन का निरीक्षण करने के उपरांत 22 व 23 फरवरी को सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को उपस्थित रहने का निर्देश दिये। केन्द्रीय वित्त मंत्री 22 फरवरी को महराजगंज आयेंगी और 23 फरवरी को नवीन मण्डी धनेवा धनेई में सभा को सम्बोधित करेंगी। कार्यस्थल पर केन्द्रीय वित्त मंत्री विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, डेमो चेक वितरित करेंगी। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डा. पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम पंकज कुमार, एलडीएम अमरेश मौर्या, ईओ नगर पालिका महराजगंज आलोक कुमार मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बुधवार को निचलौल रोड पर धनेवा- धनेई स्थित पीडब्लूडी निरीक्षण भवन के आसपास सफाई कर्मचारी सफाई अभियान में जुट रहे है। सफाई कर्मी महराजगंज से धनेवा- धनेई तक सड़क के दोनों पटरियों पर सफाई कार्य में लगे रहें।
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…
79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…
भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…
हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…
पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…