बाइक व ई-रिक्शा में आमने-सामने हुई टक्कर तीन घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परसा मलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेईयां चौराहे पर बाईक और ई-रिक्शा के आमने-सामने की जोरदार टक्कर मे बाइक सवार सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिसे आस -पास के लोगों की मदद से तीनों लोगों को सीएचसी रतनपुर भेजा गया जहां लोगों का प्राथमिक उपचार चल रहा है।
प्राप्त समाचार के अनुसार परसा मलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विशोखोर निवासी प्रमोद यादव पुत्र राम जीत यादव उम्र 22 वर्ष अपनी बाईक से मंगलवार की शाम लगभग छः बजे नौतनवां की तरफ जा रहा था। नौतनवां ठूठीबारी मुख्य मार्ग के ग्राम पंचायत महदेईयां चौराहे पर नौतनवां की तरफ से आ रही अनियंत्रित ई-रिक्शा से जोरदार टक्कर हो गई जिससे बाईक सवार व ई-रिक्शा चालक रंजीत पाठक पुत्र गुलाब पाठक उम्र 28 निवासी थाना पडरौना जिला कुशीनगर तथा साथी विनय त्रिपाठी उम्र 25 वर्ष परसा मलिक थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत शीशमहल निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया।आस पास के लोगों की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी रतनपुर भेजा गया जहां लोगों का प्राथमिक उपचार चल रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

कुणाल घोष की कार पर लगातार दूसरे दिन हमला, सुरक्षाकर्मी पर बंदूक तानने का भी दावा

कोलकाता में कुणाल घोष की कार पर फिर हमला, हथौड़े से शीशा तोड़ने का आरोप;…

15 minutes ago

मगहर कताई मिल को टेक्सटाइल पार्क बनाने की तैयारी तेज, 18 एकड़ अतिरिक्त जमीन की तलाश

स्थानीय किसानों से डीएम ने की वार्ता, जमीन की स्थिति और उपयुक्तता की रिपोर्ट मांगी…

2 hours ago

राष्ट्रीय ध्वज और सपा के झंडे के साथ रामगोविंद चौधरी को अंतिम सलामी

नम आंखों से दी अंतिम विदाईगार्ड ऑफ ऑनर के बाद निकली अंतिम यात्रा, सरयू तट…

2 hours ago

रोहिन नदी के कटान से तटबंध पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों की बढ़ी धड़कन

आरआरसी सेंटर के पास तेज बहाव से लगातार कट रहा तटबंध, बारिश जारी रही तो…

2 hours ago

नारायणी उफनाई, 350 परिवारों पर बाढ़ का खतरा,गंडक बैराज से 4.16 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बढ़ी चिंता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। चार दिनों से लगातार हो रही अतिवृष्टि और गंडक बैराज से…

2 hours ago