एबीवीपी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष का गोरखपुर महानगर में प्रथम आगमन पर आयोजित हुआ स्वागत समारोह

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राजशरण शाही को एबीवीपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद गोरखपुर महानगर में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्विद्यालय के मुख्य द्वार पर किया गया। इसके उपरांत एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महान वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय द्वारा आयोजित एक संगोष्ठी में भाग लेने के उपरांत एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजशरण शाही वीर बहादुर सिंह चौक, गणेश चौराहा से गोलघर के रास्ते कचहरी चौराहा,शास्त्री चौक से होते हुए एबीवीपी प्रांत कार्यालय पहुँचकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
रास्ते में जगह-जगह पर ढोल-नगाढ़ों के साथ खड़े कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों द्वारा फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।
इस अवसर पर एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजशरण शाही ने कहा कि एबीवीपी ने न केवल युगीन परिस्थितियों के अनुसार अपने को ढाला है बल्कि नवीन परिवर्तनों को एक नयी दिशा दी है। इतिहास गवाह है कि इस छात्र संगठन ने कभी भी परिस्थितियों से समझौता नहीं किया। हमेशा छात्र हित की लड़ाई लड़ी और छात्रों के चिंतन विषय को दिशा दी।राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लिए छात्रों में राष्ट्रवादी चिंतन को जगाना ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मूल उद्देश्य है। विद्यार्थी परिषद् छात्र-छात्राओं में सकारात्मक देश भक्ति को बढ़ावा देने और राष्ट्रप्रेम का भाव जागृत करने के लिए सतत प्रयत्नशील रहता है। उन्होंने कहा कि यह आनंदित होने के साथ-साथ भावुकता और जिम्मेदारी का क्षण हैं। छात्र जीवन से कार्यकर्ता रहकर विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व पर पहुँचना केवल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसे छात्र संगठन में ही संभव है।
विद्यार्थी परिषद में पद नहीं दायित्व होता है, क्योंकि व्यक्ति को पद का मद तथा दायित्व का बोध रहता है, दायित्व बढ़ने के बाद संगठन और समाज के प्रति जिम्मेदारी और अधिक हो जाती हैं। हम सभी साथ मिलकर राष्ट्र पुनः निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। परिषद कार्यालय पर प्रो० राजशरण शाही का स्वागत महायोगी गुरु गोरक्षनाथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता डॉ० प्रदीप राव तथा प्रांत संगठन मंत्री आनंद गौरव जी ने किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला उनका कहना है कि आज का दिन एबीवीपी गोरखपुर महानगर के लिए गौरवपूर्ण है, गोरखपुर महानगर से संगठन कार्य की यात्रा प्रारम्भ करने वाला कार्यकर्ता आज शीर्ष नेतृत्व पर पहुँचा है यही बात विद्यार्थी परिषद को अन्य छात्र संगठनों से अलग करता है।
स्वागत समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से एबीवीपी राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य प्रो. उमा श्रीवास्तव, प्रांत अध्यक्ष प्रो. सुषमा पांडेय, महानगर अध्यक्ष डॉ. अनुपम सिंह, प्रांत मंत्री सौरभ गौंड, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. राकेश प्रताप सिंह, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. दुर्गेश पाल, किशन भूषण सहाय सहित इत्यादि कार्यकर्ता व सामाजिक संगठन से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

15 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

15 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

15 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago