नगर पालिका व नगर पंचायतों में साप्ताहिक बंदी के दिन निर्धारित

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी रमेश रंजन ने उ0प्र0 दुकान एवं नियमावली अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जनपद के समस्त नगरपालिका /नगर पंचायतों में स्थित समस्त दुकानों एवं वाणिज्य अधिष्ठानों के लिये वर्ष 2023 में साप्ताहिक बंदी के, दिन निर्धारित किये गए हैं।
उन्होने बताया कि नगरपालिका परिषद-पडरौना, कुशीनगर एवं नगर पंचायत सेवरही तथा लक्ष्मीगंज में स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान (नाई, हेयरड्रेसर, कटिंग, सैलून की दुकानों को छोड़कर) रविवार को बंदी रहेगी।नगर पालिका परिषद कसया, कुशीनगर में स्थित समस्त दुुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान (नाई, हेयरड्रेसर, कटिंग, सैलून की दुकानों को छोड़कर) बुद्ववार को बंदी रहेगी। नगरपालिका परिषद हाटा, नगर पंचायत रामकोला,खड्डा, सुकरौली एवं फााजिलनगर में स्थ्ति समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान (हाउसिंग लीजिंग तथा फाइनेंस प्रतिष्ठान को छोड़कर) शनिवार को बंदी रहेगी। नगर पंचायत कप्तानगंज में स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान (हाउसिंग लीजिंग तथा फाइनेंस प्रतिष्ठान को छोड़कर) सोमवार के दिन बंदी रहेगी। इसी प्रकार नगर पालिका कसया, एवं हाटा, तथा नगर पंचायत खड्डा, कप्तानंगज, रामकोला, फाजिलनगर तथा सुकरौली में स्थित समस्त हाउसिंग लीजिंग तथा फाइनेंस प्रतिष्ठान रविवार को बंद रहेंगी। नगर पालिका पडरौना एवं कसया नगर पंचायत सेवरही, कप्तानगंज, लक्ष्मीगंज तथा सुकरौली में स्थित समस्त नाई, हेयरड्रेसर, कटिंग, सैलून की दुकानों मे शनिवार को साप्ताहिक बन्दी रहेगी।
उन्होने बताया कि वर्णित दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान जैसे- भोजन,दवा सर्जिकल उपकरण, सिनेमा, नाई हेयरड्रेसर, कटिंग, सैलून, मिठाई, दूध, परिवहन सेवाये, होटल आदि की दुकानों पर साप्ताहिक बन्दी के प्राविधान लागू नही होते है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

6 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

8 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

9 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

9 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

9 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

9 hours ago