67 परीक्षा केंद्रों पर 34035 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में होगे सम्मिलित

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 16 फरवरी से 04 मार्च तक सचालित होने वाली बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन ,सकुशल, निष्पक्ष रूप से संपन्न कराए जाने के लिए केंद्र ब्यवस्थापको की बैठक डीएम डॉ महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
16 फरवरी से 04 मार्च तक आयोजित बोर्ड परीक्षा में जनपद में 67 परीक्षा केंद्रों बनाए गए हैं। जनपद में बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 20475 परीक्षार्थी तथा इंटरमीडिएट में 13560 परीक्षार्थी कुल 34035 परीक्षार्थी सम्मिलित होगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जायेंगे इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा जोनल मजिस्ट्रेट भी नियुक्त होंगे।
परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराए जाने के लिए 04 सचल दल बनाए जायेंगे। जिसकी जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम ने दी है।

बैठक में डीएम डॉ महेंद्र कुमार ने परीक्षा केंद्रों पर समस्त व्यवस्थाए सुनिश्चित कर लिए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरा एवं डीबीआर की व्यवस्था,स्ट्रॉन्ग रूम की व्यवस्था,प्रकाश की व्यवस्था, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ले,यदि कही पर खामियां है तो उसको दूर कर ले। परीक्षा केंद्र पर कोई गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर कार्यवाही होगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव, डीआईओएस गोविंद राम,समस्त परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

Editor CP pandey

Recent Posts

नाले जस के तस: 9.50 लाख के सफाई टेंडर पर उठे सवाल, सभासद गौरव निषाद ने किया भुगतान रोक कर जांच की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में नालों की सफाई…

20 hours ago

50 मछुआरों का एनएफडीपी पोर्टल पर हुआ पंजीकरण

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मछली पालन, झींगा पालन, मछली विक्रेताओं, मत्स्य सहकारी समितियों, मछुआरा समूहों और…

20 hours ago

पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावली प्रकाशित, शुरू हुआ निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा के अंतर्गत आने वाली…

20 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी,…

21 hours ago

सस्टेनेबिलिटी एम्बेसडर ग्लोबल एक्सचेंज कार्यक्रम में डीडीयू के सात विद्यार्थियों का चयन, बेंगलुरु में लेंगे अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सात विद्यार्थियों का चयन इको नेटवर्क…

21 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में प्रियंका का परचम, स्वर्ण पदक से बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद के शारीरिक शिक्षा संकाय (बीपीएड)…

21 hours ago