
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा मण्डल सलेमपुर की मण्डल पदाधिकारियो की आवश्यक बैठक सलेमपुर सिंचाई विभाग के डाकबंगले पर सम्पन्न हुई।
जिला महामंत्री एवम सलेमपुर मण्डल के प्रवासी श्रीनिवासन मणि ने बताया कि आगामी 30 सितम्बर को शक्ति केन्द्र संयोजको की बैठक होगी।उन्होंने बताया कि सलेमपुर के 20 शक्ति केंद्रों एवम 94 बूथों को आगामी लोकसभा चुनाव के पहले सक्रियता प्रदान की जाएगी।बूथों को सशक्त करके ही हम लोकसभा चुनाव जीतेंगे।उन्होंने कहा कि पार्टी एवम संगठन की मजबूती एकजुटता में है।इसके लिए कार्यकर्ताओ को अपने बूथों को मजबूत करना होगा।जिससे आने वाले समय मे पार्टी किसी भी स्तर से कमजोर न हो इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
उक्त मौके पर मण्डल प्रभारी रामदास मिश्र,डॉ0 विनय राव,अशोक तिवारी,अजय दूबे वत्स,आशुतोष तिवारी,मनोज सिंह,बृजेश कुशवाहा,पुरुषोत्तम दूबे,छोटेलाल गुप्ता,अनूप मिश्रा,अनूप उपाध्याय, दीपक श्रीवास्तव, अनिल ठाकुर एवम अवधेश मद्देशिया मौजूद रहे।
